BIHAR NEWS : गया में भाजपा नेताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहीद भगत सिंह के मूर्ति पर किया माल्यार्पण
गया जी : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, संतोष ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाला. तिरंगा यात्रा नूतन नगर कालीबाड़ी मोहल्ला से होकर शहीद भगत सिंह चौक तक पहुंचा. जहां शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.

इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा तिरंगा केवल तीन रंगों से बना एक ध्वज नहीं, बल्कि यह भारत की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है. हमारे राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है. इस यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्र के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और समर्पण की भावना को मजबूत करना है. तिरंगे के तीन रंग हमारे राष्ट्रीय जीवन के महत्वपूर्ण आदर्शों को दर्शाते हैं. केसरिया रंग साहस और त्याग, सफेद रंग शांति और सत्य तथा हरा रंग समृद्धि और हरियाली का प्रतीक है.
तिरंगा यात्रा हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान की याद दिलाती है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. यह यात्रा विशेष रूप से युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करने का कार्य करती है.
गया से प्रदीप कुमार सिंह की रिपोर्ट-





