Hindi News / रामगढ़: छिन्नमस्तिका पावर प्लांट में टर्बाइन फटने से लगी भीषण आग, चार इंजीनियर...

JHARKHAND NEWS : रामगढ़: छिन्नमस्तिका पावर प्लांट में टर्बाइन फटने से लगी भीषण आग, चार इंजीनियर ड्यूटी पर थे मौजूद

Edited By:  |
jharkhand news

रामगढ़ के बरकाकाना हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका पावर प्लांट में टर्बाइन फटने से भीषण आग लग गई है। इस भयानक हादसे के वक्त प्लांट में चार इंजीनियर ड्यूटी पर मौजूद थे। घटना के वक्त प्लांट के अंदर चार इंजीनियर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अचानक टर्बाइन की स्पीड बेकाबू होकर तेजी से बढ़ने लगी। इंजीनियरों ने अपनी जान की परवाह किए बिना स्थिति को नियंत्रित करने और टर्बाइन को बंद करने की पूरी कोशिश की, लेकिन रफ्तार कम होने के बजाय लगातार बढ़ती चली गई। और कुछ ही पलों में एक जोरदार धमाके के साथ टर्बाइन फट गया, जिससे पूरे प्लांट में कोहराम मच गया।

इस बड़े हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मौके पर पहुंचे आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी और आक्रोशित मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर रोष जताया है।

दिलीप दांगी (बाइट / बयान): "यहाँ सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति और लीपापोती की जा रही है। मजदूरों और इंजीनियरों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। प्लांट में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं और खुलेआम मजदूरों का शोषण किया जा रहा है।

मजदूरों का साफ कहना है कि अगर समय रहते सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता, तो इस भयानक हादसे को टाला जा सकता था। फिलहाल, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।"फिलहाल चारों इंजीनियरों की स्थिति और नुकसान के पूरे आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है। क्या इस हादसे के बाद जिला प्रशासन लापरवाह प्रबंधन पर कोई कड़ी कार्रवाई करेगा? यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।