IMD 150 Th Anniversary : राज्यपाल संतोष गंगवार ने झारखंड मौसम दर्पण और मॉनसून रिपोर्ट झारखंड-2024 का किया लोकार्पण
रांची : भारत मौसम विभाग के 150 वीं वर्षगांठ के मौके पर सोमवार को रांची स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा,महानिदेशक आईएमडी मृत्युंजय महापात्र,वरिष्ठ वैज्ञानिक बाबूलाल,मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. इस मौके पर राज्यपाल और विशिष्ट अतिथियों ने झारखंड मौसम दर्पण और मॉनसून रिपोर्ट झारखंड-2024 का लोकार्पण किया साथ ही आईएमडी का थीम सॉन्ग को लॉंच किया गया.
कार्यक्रम में तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया. कोलकाता मौसम केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सोमनाथ दत्त और रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रेजेंटेशन दिया. उन्होंने झारखंड में मौसम सेवाओं और भविष्यवाणी पर जानकारी साझा की.
वहीं राज्यपाल ने आईएमडी की 150 वीं वर्षगांठ पर सभी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि देश की जलवायु परिवर्तन से अवगत करने में आपकी बड़ी भूमिका है. इसका पूरा देश लाभ उठा रहा है. आपदा प्रबंधन ,जलवायु परिवर्तन,कृषि और समुद्र में काम करने वाले सेना,वायु सेना के लिए आप प्रेरणास्रोत हैं. रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य को सटीक मौसम जानकारी देने का काम किया है. झारखंड में प्री मॉनसून,पोस्ट मॉनसून,मॉनसून और शीत ऋतु में कई घटनाएं होती है. इसकी पूर्व जानकारी मिलने से लोगों को आपदा से बचने में सहयोग मिलना है.
}