पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार नहीं लड़ेंगी चुनाव : कांग्रेस नेता ने की कर दी बड़ी घोषणा, भरे मन से कही ये बात

PATNA :लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी पारा गरम है। महागठबंधन के मुख्य घटक दलों में शामिल आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने अपने प्रत्याशियों के बीच सिंबल भी बांटना शुरू कर दिया है लेकिन कांग्रेस ने अपने सीट और उम्मीदवारों को लेकर पत्ते नहीं खोल हैं। हालांकि, इस बीच पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीरा कुमार ने बड़ी घोषणा कर दी है।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने सासाराम लोकसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समर्थकों को ये जानकारी दी है और कहा है कि वे आगे भी दलित और पिछड़ों की सेवा करते रहेंगे।
2024 के आम चुनाव में मैं ने नहीं लड़ने का निर्णय लिया है।
— Meira Kumar (@meira_kumar)March 23, 2024
मैं अपने देश के लोगों, विशेषकर ग़रीब, वंचित वर्ग और महिलाओं की सेवा हमेशा करती रहूँगी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि 2024 के आम चुनाव में मैंने नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। मैं अपने देश के लोगों, विशेषकर ग़रीब, वंचित वर्ग और महिलाओं की सेवा हमेशा करती रहूंगी।