Live

BREAKING NEWS

पुलिस ने कसमार मधुकरपुर गोलीकांड मामले में भाभी के साथ 4 लोगों को किया गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो: बड़ी खबर बोकारो से है जहां पुलिस ने कसमार मधुकरपुर गोलीकांड का खुलासा कर लिया है. पुलिस ने मामले में भाभी के साथ 4 युवकों को पकड़ा है. पकड़े गये आरोपियों के पास से देसी कट्टा,पिस्तौल, 4गोली8mmकी, 7.6 mmका5गोली के साथ एक बड़ा खोखा भी जब्त किया गया है.

बताया जा रहा है कि पुलिस ने बोकारो के कसमार मधुकरपुर गोलीकांड मामले का उद्भेदन करते हुए भाभी के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. कहा जा रहा है कि भाभी ने देवर की हत्या कराई थी. हत्या के आरोपियों में दांतू,उतासरा और छपरगढ़ा के4युवक शामिल है.भाभी सहित सभी गिरफ्तार अपराधी आज जेल भेजे जायेंगे.जनवरी में हजारीबाग डीसी कार्यालय में कार्यरत पिंटू कुमार नायक की घर में गोली मारकर कर हत्या कर दी गई थी.भाभी ने अपने देवर को3लाख में हत्या करने की फिरौती दी थी.1.5लाख रुपए भी हत्यारों को दिया गया था.पुलिस ने हत्यारों के पास से एक देसी कट्टा,एक पिस्तौल, 4गोली8mmकी, 7.6 mmका5गोली के साथ एक बड़ा खोखा भी बरामद किया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें