BIG NEWS : लातेहार पुलिस ने 50 हजार के इनामी नक्सली समेत 3 सदस्य को किया गिरफ्तार,हथियार बरामद

Edited By:  |
big news big news

लातेहार:लातेहार पुलिस को उग्रवादियों के विरूद्ध जारी सर्च ऑपरेशन के दौरानबड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस नेTSPC उग्रवादी संगठन के 50 हजार के इनामी नक्सली समेत 3 सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है. उग्रवादियों के पास से हथियार समेत कई सामाग्री बरामद की गई है. बारियातू थाना क्षेत्र के पकरूआ जंगल से गिरफ्तारी हुई है.

गिरफ्तार उग्रवादियों में आदेश गंझू के अलावा उज्जवल कुमार और सुभाष कुमार का नाम शामिल है. मामले की जानकारी देते हुए लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि मिली इनपुट की सत्यापन के बाद बारियातू थाना क्षेत्र के पकरूआ जंगल में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इस दौरान संदिग्ध हालत में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया.

उग्रवादियों ने पूछताछ के दौरान अपराध की योजना बनाने की बात स्वीकार की है. आदेश गंझू के विरूद्ध लातेहार जिला के अलावा चतरा और रांची जिले के विभिन्न थानों में दर्जनों काण्ड दर्ज है. जिसके विरूद्ध पुलिस लगातार दबिश दे रही थी. उन्होंने ऑपरेशन में शामिल पदाधिकारी और जवानों को सफलता पर बधाई दी है.