बड़ी सफलता : मुजफ्फरपुर पुलिस ने लूटकांड में शामिल 3 अपराधियों को दबोचा

Edited By:  |
badi safalta badi safalta

मुजफ्फरपुर: बड़ी खबरमुजफ्फरपुर से है जहां पुलिस ने लूटकांड में संलिप्त3अपराधकर्मियों को लूट के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि 2 सितम्बर 25 को सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के हरदेव पट्टी ईंट भट्टा के पास हथियार के बल पर बाइक सवार तीन अभियुक्तों द्वारा नगद, मोबाइल और मोटरसाइकिल लूट की घटना कारित की गयी थी,जिसके बाद पीड़ित बिट्टू कुमार द्वारा थाना में आवेदन दिया गया था,जिसके आधार पर सिवायपट्टी थाना में मामला दर्ज किया गया,कांड की गंभीरता को देखते हुए वरिय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अनुश्रवन इकाई एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी. उस टीम में सिवाईपट्टी थाना प्रभारी को भी शामिल किया गया था,गठित टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, इसी क्रम में मिली इनपुट के आधार पर गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अमोद कुमार, पिंटू कुमार और अभिषेक कुमार को लुटे गए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अपराधियों का मुजफ्फरपुर समेत आसपास के जिले में भी कई कांडों में मामला दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट--