Hindi News / रांची के रातू क्षेत्र में कार और ट्रक में जोरदार टक्कर, 3 लोग...

BREAKING NEWS : रांची के रातू क्षेत्र में कार और ट्रक में जोरदार टक्कर, 3 लोग घायल,दोनों वाहन पलटी

Edited By:  |
breaking news

रांची:रातू थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है. मनातू रिंग रोड पर एक कार और बोरिंग मशीन ले जा रही ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही वाहन मौके पर पलट गई. इस हादसे में कार सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है.