Live

BREAKING NEWS

JAMUI में बेखौफ अपराधियों ने JDU नेता को मारी गोली,मौके पर SP

A
Arun Chourasiaलेखक

Jamui:- बड़ी खबर जमुई से है जहां अपराधियों ने जेडीयू के नेता को गोली मार दी है.इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.


मिली जानकारी के अनुसार यह घटना टाउन थाना क्षेत्र के महिसौड़ी का है जहां जमुई जदयू के युवा नगर अध्यक्ष पवन साह को अपराधियों ने गोली मार दी है.गोलीबारी की घटना के बाद पवन साह को तत्काल स्थानीय डॉक्टर नीरज साह के क्लिनिक में इलाज कराया गया जिसके बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया .

वहीं सूचना मिलते ही तत्काल जमुई टाउन थाना की पुलिस और जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन और पुलिस अधीक्षक डॉ0 शौर्य सुमन मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुटी है.एसपी ने अपराधियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें