

मंगलवार, 15 सितंबर 2026
LiveJAMUI : जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है और 32 कार्टन और बोरे में छुपाकर रखी गई 828 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। शराब की कुल मात्रा 310.5 लीटर बताई जा रही है।यह शराब केतरु नवादा गांव में एक घर के पीछे पुआल के ढेर के नीचे छुपाई गई थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रणधीर राम और अरविंद राम नामक व्यक्ति अपने दादा स्वर्गीय सुखदेव राम के घर के पीछे अवैध रूप से विदेशी शराब बेचने का काम करते हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। शराब की बरामदगी के लिए केतरु नवादा गांव में की गई कार्रवाई में पुलिस ने जब पुआल के ढेर को खोला तो उसमें से 32 कार्टन और बोरे में रखी रॉयल स्टैग विदेशी शराब बरामद की।जमुई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन गिद्धौर थाना अध्यक्ष सर्वजीत कुमार, एसआई पंकज कुमार, एसआई मनीष कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे। इस मामले को लेकर प्राथमिक दर्ज कर ली गई है और विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। पुलिस इस मामले को लेकर तलाश कर रही है। (जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट)
JAMUI : जमुई में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल से लायी जा रही 14 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की है। डुमरी चेक पोस्ट पर सुबह हुई इस कार्रवाई में दो शराब तस्कर भी गिरफ्तार किए गए। उत्पाद अधीक्षक सुभाष पाण्डेय ने बताया कि शराब की खेप पश्चिम बंगाल से गिरिडीह जिला होते हुए जमुई ले जायी जा रही थी। होली के मद्देनजर शराब तस्करों की बड़ी सक्रियता को देखते हुए विभाग ने चार टीमें गठित की। डुमरी चेकपोस्ट पर जब पेट्रोल टैंकर को स्कैनर से जांच किया गया तो उसमें शराब की पुष्टि हुई। टैंकर की तलाशी में 14 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद की गई। उत्पाद अधीक्षक के अनुसार यह शराब जमुई के तस्कर को डिलीवरी की जानी थी। पकड़े गए दोनों तस्कर से पूछताछ जारी है। विभाग जल्द ही इस रैकेट के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने का दावा कर रहा है। (जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट)
JAMUI : जमुई में नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने बड़ा बयान दिया है और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे है, जिससे 2025 बिहार विधानसभा चुनाव का आगाज होगा। 'PM मोदी के दौरे से बिहार चुनाव का होगा आगाज'मंत्री नितिन नवीन ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस तरह से लालू जी सोच रहे हैं कि बिहार में बीजेपी की सरकार नहीं होगी तो यह उनका भ्रम है। 2025 में ही भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार में आएगी। मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि लालू प्रसाद यादव लंबे समय तक जीवित रहें, यही कामना है लेकिन वह भाजपा की सरकार को नहीं रोक पाएंगे। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले भी रथ को रोकने की कोशिश की गई थी लेकिन आज पवित्र मंदिर बन चुका है। मंत्री नितिन नवीन का बड़ा बयानआरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के कथित शराब पीने वाले वायरल वीडियो पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने कहा कि यह आरजेडी की दोहरी संस्कृति को दर्शाता है, जहां दिन में कुछ और रात में कुछ और कहते हैं। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने जमुई में कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने वार्ड नंबर 1 में 70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी भूमि पूजन किया। साथ ही दिवंगत केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और एक करोड़ रुपये की लागत से बोधवान तालाब का शिलान्यास किया। इस मौके पर जमुई विधायक श्रेयसी सिंह समेत बीजेपी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
JAMUI : जमुई के सोनो प्रखंड क्षेत्र के बटिया थाना क्षेत्र के गंदर पंचायत के बारहाबांक गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से घर में आग लग गई, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की गई लेकिन आग इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि कुछ देर बाद गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया।गनीमत रही कि जिस वक्त आग लगी सभी घर के लोग घर से बाहर निकल गए थे। तभी एक जोरदार विस्फोट हुआ और पूरा घर जलकर राख हो गया। विस्फोट होने के बाद लोग घटनास्थल से भाग गये। इस अगलगी की घटना में 40 मन धान, कीमती कपड़ा, बर्तन नगदी सहित 2 लाख से अधिक रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित की पहचान बारहाबांक गांव निवासी किशोर यादव की पत्नी मालती देवी के रूप में की गई है। पीड़ित ने बताया कि देर रात कुछ रिश्तेदार आए थे, जिसको लेकर उसके घर के किचन में महिलाएं खाना बना रही थी, तभी गैस सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ और आग लग गई। हालांकि, स्थानीय लोगों द्वारा काफी प्रयास किया गया लेकिन आग पर काबू पाया नहीं जा सका। वहीं, कुछ मिनट बाद ही गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे घर में रखा सभी कीमती सामान जलकर राख हो गया जबकि इस घटना में उसके वर्षों की मेहनत कर जमा किया रुपये सहित अन्य सामान भी जलकर राख हो गए। वहीं, पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। इधर, मामले की जानकारी के बाद सुबह बटिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। बटिया थानाध्यक्ष देवनारायण सिंह ने बताया कि खाना बनाने के दौरान घर में आग लगी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
JAMUI : बिहार में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जमुई जिले के सिकंदरा में अहले सुबह हाइवे और स्कॉर्पियो की जबरदस्त टक्कर में तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। इस घटना में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं।मृतक की पहचान नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के कुंज गांव के अरुण सिंह 62 साल और रामाकांत सिंह 66 साल, बीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घायलों की पहचान विपिन सिंह, कृपा शंकर गौरव और वरुण कुमार (चालक) के रूप में हुई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार स्कॉर्पियो पर सवार सभी लोग लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र इलाके के अरवां गांव से तिलक में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी सिकंदरा मुख्य चौक पर बालू लदे एक हाइवा ट्रक ने स्कार्पियो में जोरदार टक्टर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो मिडिल स्कूल का गेट तोड़ते हुए कैंपस में जा घुसी। सिकंदरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।(जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट)
JAMUI : जमुई जिले के खैरा प्रखंड में कार्यरत नियोजित शिक्षिका अनीता कुमारी को विशिष्ट शिक्षक बनने का कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। अनीता कुमारी का कहना है कि 60 साल की आयु पूर्ण करने के बाद उन्हें सेवानिवृत्ति मिली है। दुख इस बात का है कि 2024 में विशिष्ट शिक्षक की परीक्षा सक्षमता वन उत्तीर्ण करने के बावजूद एक दिन भी विशिष्ट शिक्षक के रूप में कार्य नहीं कर पायीं। परीक्षाफल कई महीने पूर्व ही प्रकाशित हो चुका था।आपको बता दें कि 2024 में उन्होंने सक्षमता वन की परीक्षा पास की। जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय, शोभाखान में कार्यरत अनीता कुमारी ने दिसंबर 2006 में पंचायत शिक्षिका के रूप में योगदान दिया था। इसके बाद 6 मार्च 2014 को हाई स्कूल की शिक्षिका (टीईटी पास) के रूप में योगदान दिया।2024 में उन्होंने सक्षमता वन की परीक्षा पास की। उन्हें 30 दिसंबर 2024 को विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदान करने के लिए नियुक्ति-पत्र दिया गया। नई नियुक्ति-पत्र के आधार पर उन्हें 1 से 7 जनवरी 2025 तक उक्त विद्यालय में ही योगदान करना था। वह 31 दिसंबर को ही रिटायर हो गईं।असमंजस में थीं अनीता कुमारीनियुक्ति-पत्र लेने और देने की इस प्रक्रिया में अनीता कुमारी असमंजस में थीं कि आखिर विशिष्ट शिक्षक नियमावली के तहत वह नियुक्ति-पत्र लें या नहीं। 31 दिसंबर 2024 को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के कारण वह सेवानिवृत्त हो जाएंगी और विशिष्ट शिक्षक बनने का कोई लाभ उन्हें नहीं मिल पाएगा।(जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट)
JAMUI : जमुई जिला के शिक्षा विभाग में नए-नए कारनामा होना आम बात हो गई है. शिक्षा विभाग लगातार अपने कारनामे को लेकर चर्चा में बना रहता है. इस बार शिक्षा विभाग ने एक शिक्षक को मेडिकल के लिए आवेदन पर मेटरनिटी लीव के नाम पर छुट्टी दे दी, जिसका आवेदन और ई-शिक्षाकोष पर बने अटेंडेंस का लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिक्षक ने मेडिकल लीव के लिए आवेदन दिया था, जिसको विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा आगे विभाग को भेजा गया था लेकिन विभाग के ई शिक्षाकोष पोर्टल पर उस शिक्षक के अटेंडेंस में छुट्टी वाली जगह पर मेटरनिटी लीव के नाम से छुट्टी दे दी गई है। मामला जमुई जिले के सोनो प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढ़ोढ़री का है, जहां के शिक्षक मोहम्मद जहीर बीते 18 नवंबर को तबीयत खराब होने की बात कह कर मेडिकल लीव के लिए आवेदन दिए थे। आवेदन को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य द्वारा आगे विभाग को भेज दिया गया था। इसके बाद शिक्षक मोहम्मद जहीर को छुट्टी भी मिल गई लेकिन हैरानी की बात यह है कि मोहम्मद जहीर ने मेडिकल लीव के लिए छुट्टी का आवेदन दिया था लेकिन शिक्षा विभाग ने मोहम्मद जहीर को मेडिकल लीव की जगह मेटरनिटी लीव दिया, जिसका लेटर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.शिक्षा विभाग के इस नए कारनामे पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, इस मामले में शिक्षक मोहम्मद जहीर ने बताया कि यह कैसे हो गया, मुझे पता नहीं। मैंने तो चिकित्सा अवकाश के लिए आवेदन दिया था। मातृत्व अवकाश महिलाओं को मिलता है। वहीं, इस मामले में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शंकर रजक ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद जहीर ने चिकित्सीय अवकाश लिया था. टेक्निकल गलती की वजह से ई-शिक्षकोष पर मेटरनिटी लीव दिख रहा है.आपको बताते चलें कि अभी हाल ही के दिनों में जमुई के सोनो प्रखंड के ही शिक्षकों द्वारा ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर फर्जी तरीके से अटेंडेंस बनाने का मामला सामने आया था, जिस पर विभाग में संज्ञान लेते हुए तीन शिक्षकों को शो-कॉज नोटिस जारी किया था।
JAMUI : जमुई जिले में सोशल मीडिया पर दिल को दहलाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें प्यार के दुश्मन एक प्रेमी जोड़े की पिटाई करते नजर रहे हैं. टाउन थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव की पहाड़ी के एकांत में प्रेमी जोड़े को पकड़ कर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जमुई में प्रेमी युगल की बेरहमी से पिटाईवीडियो में साफ दिख रहा है कि पहाड़ पर मिलने गए एक प्रेमी युगल को 6 से अधिक युवक पकड़ लेते हैं और फिर उनकी बेरहमी से पिटाई करते हैं. पहले युवकों द्वारा प्रेमी की हर तरह से पिटाई की जाती है. उसे लात-घूंसे के अलावा यहां तक की ईंट से भी पीटा जाता है. यही नहीं, प्रेमिका के बाल खींचकर उसकी पिटाई की जाती है. मारपीट के दौरान प्रेमिका छोड़ देने और रहम की भीख भी मांगती है. लड़की, भैया छोड़ दो-छोड़ दो कहते रह जाती है लेकिन पिटाई करने वाले लोगों पर इसका कुछ असर नहीं पड़ता है. मारपीट के दौरान प्रेमी-प्रेमिका माफी भी मांगते रहे लेकिन सभी युवक प्रेमी की धुनाई लगातार करते दिख रहे हैं. ऊंची पहाड़ी के एकांत में बैठा था जोड़ाप्रेमी युगल की पिटाई की यह घटना एक सप्ताह पहले की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार जमुई शहर के बोधवन तालाब इलाके का एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ नगर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव की ऊंची पहाड़ी पर गया था. प्रेमी- प्रेमिका दोनों जब अकेले में बातें कर रहे थे, तभी इसकी जानकारी कुछ युवकों को मिल गई तो वे लोग भी पहाड़ी पर पहुंचे और प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ कर पिटाई कर दी. काफी देर तक पिटाई करने के बाद सभी युवक वहां से चले गए. बताया यह भी जा रहा है कि घटना के बाद प्रेमी-प्रेमिका जिले के खैरा इलाके के एक मंदिर में जाकर शादी रचा ली और फिर कहीं दूर चले गए हैं.
JAMUI : जमुई पहुंचे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने हाल के दिनों में हुई शिक्षकों की पिटाई मामले को लेकर गंभीर हैं लिहाजा आज उन्होंने स्कूल पहुंचकर पीड़ित शिक्षकों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। शिक्षा विभाग के ACS डॉ. एस. सिद्धार्थ ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने के बाद उच्च विद्यालय का भी निरीक्षण किया और दो टूक अंदाज में कहा कि किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है। इस दौरान शिक्षकों ने हाथ जोड़कर कहा कि सर, मुझे बचा लीजिए। यहां गुंडे बहुत है। इस मामले को लेकर जमुई एसपी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार से किसी को कोई घबराने की जरूरत नहीं है। यहां पर प्रशासन की तैनाती रहेगी और आप लोग अपने स्कूल में बच्चों को शिक्षा दें। जो अपराधी आप लोग के साथ बेरहमी से मारपीट किए हैं, उनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी चल रही है। तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, जमुई डीएम ने भी शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि अपलोग को कोई परेशानी नहीं होगी, पुलिस आपकी रक्षा करेगी।
JAMUI : शुक्रवार को सिमुलतला आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने जा रहे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ झाझा प्रखंड क्षेत्र के रजला पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय औरेया में औचक निरीक्षण करने पहुंच गये, जहां विद्यालय में स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन करवाया जा रहा था। अपर मुख्य सचिव ने उसी दौरान स्कूली बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवता की जांच की। बच्चों को भोजन में दिए गए चावल से भरी थाली को उठाकर चावल की जांच की। इस दौरान साथ में मौजूद जिला शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार से विद्यालय में रोस्टर के अनुसार मीनू के बारे में पूछा गया।उन्होंने मीनू के अनुसार शुक्रवार को स्कूली बच्चों को अंडा न मिलने पर सवाल किया तो डीईओ ने कार्तिक मास में दीपावली और छठपूजा की बात का हवाला देते हुए बच्चों द्वारा अंडा न खाने की बात बतायी। अपर मुख्य सचिव ने विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति, बच्चों के नामांकन सहित अन्य कई तरह की जानकारी भी ली। विद्यालय में अचानक अपर मुख्य सचिव के पहुंचने से विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच हड़कंप मच गया। विद्यालय का निरीक्षण करने के बाद अपर मुख्य सचिव, जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा और अधीनस्थ अधिकारियों के साथ सिमुलतला के लिए रवाना हो गए।(जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट)
JAMUI : जमुई की गिद्धौर पुलिस ने निचली सेवा मुसहरी से अवैध शराब निर्माण की रोकथाम को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 20-20 लीटर के 5 डिब्बों में फूला हुआ 100 लीटर जावा महुआ नष्ट किया। वहीं, अभियान के दौरान 26 लीटर देशी शराब भी जब्त किया। गिद्धौर के प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार द्वारा देशी शराब निर्माण रोकथाम को लेकर विशेष छापेमारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि निचली सेवा मुसहरी से 26 लीटर शराब दो लोगों के पास से बरामद किया है।वहीं, कार्रवाई के क्रम में 100 लीटर फूला हुआ जावा महुआ सहित शराब निर्माण की भट्टी को भी नष्ट किया है। वहीं, इस अवैध शराब निर्माण मामले में आरोपियों पर उत्पाद एवं मध निषेध एवं बीएनएस के सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार के साथ पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
JAMUI : जमुई में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा और पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से मंडलकारा में छापेमारी की गई। इस क्रम में जेल के सभी वार्डों की जांच की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान मंडलकारा से किसी भी तरह का कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। जांच के क्रम में मंडलकारा स्थित किचन की भी जांच की गई और कारा अधीक्षक को जेल मैन्युअल का पालन करने और साफ-सफाई का समुचित ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में जेल में प्रतिनियुक्त चिकित्सक के संबंध में जानकारी ली गई और उनके अनुपस्थित पाए जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की गई। प्रतिनियुक्त चिकित्सकों को अपने निर्धारित समयानुसार उपस्थिति रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का सख्त निर्देश दिया गया। उक्त छापेमारी के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, नुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जमुई समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।
JAMUI : यह बिहार है। विकास की रफ्तार है। फिर भी चकाई का यह गांव विकास से अछूता है। चकाई प्रखंड के पेटार पहाड़ी पंचायत का एक ऐसे गांव हैं, जहां बुनियादी सुविधाएं भी मयस्सर नहीं हैं। हालत यह है कि ग्रामीणों को पुल और पक्की सड़क भी नसीब नहीं है। इस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। खासकर जब मरीज को बरसात के दिनों मे अस्पताल पहुंचाना होता है तो खाट पर टांग कर ले जाने के अलावा और कोई चारा नहीं बचता हैं।खाट पर टांगकर मरीज को वाहन तक पहुंचायाप्रखंड के पेटारपहाड़ी पंचायत के जलखरिया गांव में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां गांव के एक व्यक्ति को खटिया पर टांग कर ग्रामीणों ने 3 किलोमीटर का सफर तय कर उसे मुख्य सड़क पर मौजूद वाहन तक पहुंचाया। इसके बाद मरीज को देवघर अस्पताल पहुंचाया जा सका। गांव में सड़क और नदी पर पुल नहीं दरअसल, प्रखंड के जलखरिया गांव निवासी अनिल दास को किसी विषैले जीव ने काट लिया था, जिसके बाद उसकी स्थिति गंभीर हो गईं थी। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मरीज के परिजन के साथ मिलकर खाट पर टांग कर वाहन तक पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें गांव तक पहुंचने के लिए एक नदी को पार करना पड़ता है, जो कि आज तक नहीं बना सका और ना ही पक्की सड़क बन पायी है। गांव तक पहुंचने के लिए अभी भी ग्रामीणों को नदी को पार करना पड़ता है। बरसात के मौसम में गांव तक कोई भी गाड़ी नहीं पहुंच पाती है। इसी कारण खाट पर टांग कर 3 किलोमीटर पैदल चलकर वाहन तक लाया गया है। इसके बाद वाहन के सहारे इलाज के लिए देवघर अस्पताल ले जाया गया। जलखरिया गांव तक आसानी से एंबुलेंस पहुंच सके, ऐसी जलखरिया नदी पर पुल और पक्की सड़क ही नहीं है लिहाजा परिवार वाले खाट पर लेटाकर अनिल को 3 किलोमीटर पैदल मुख्य सड़क पर पहुंचाया।उसके बाद वाहन से उसे इलाज के लिए देवघर अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, जहां इलाज के दौरान रात्रि में ही उसकी मौत हो गई। सांसद और विधायक देते हैं सिर्फ आश्वासनग्रामीणों का कहना हैं कि चुनाव के समय नदी पर पुल बनवाने का हर कोई वादा कर जाता है। उसके बाद सभी लोग हमारी परेशानी को भूल जाते हैं।
JAMUI : अवैध शराब के कारोबारी को लगातार पुलिस प्रशासन से झटका पर झटका मिल रहा है लेकिन शराब माफिया तस्करी से बाज नहीं आ रहे हैं। जमुई पुलिस कप्तान शौर्य सुमन को गुप्त सूचना मिलती है कि कुछ तस्कर झारखंड के बोकारो से चलकर गिरिडीह के रास्ते आने वाला है, जिसमें एक लग्जरियस गाड़ी डीसीएम व्हाइट रंग की है।सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान डॉ. शौर्य सुमन झाझा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित करते हुए दुम्मा मोड़ के पास सघन वाहन जांच शुरू किया। सुबह 6:55 बजे एक उजले रंग की डीसीएम गाड़ी, जो तेजी से पुलिस वाहन देखकर भागने लगा, उसे पुलिस ने पीछा कर और घेराबंदी करते हुए पुलिस के जवानों ने धर दबोचा।गाड़ी में बैठे दोनों शराब कारोबारी एक चंदन कुमार, उम्र लगभग 20 साल, पिता का नाम वाल्मीकि सिंह, जो चास का रहने वाला है। दूसरा लक्ष्मण कुमार, उम्र लगभग 21 वर्ष, पिता का नाम रामनरेश राय, यह भी तेलडीह चास बोकारो का ही रहने वाला है। दोनों को हिरासत में लेते हुए पुलिस ने जब पूछता शुरू की तो संतोषजनक जवाब नहीं मिले। जब उनकी गाड़ी की तलाशी ली गई तो वीडियोग्राफी करते हुए गाड़ी में बने तहखाने से 120 कार्टन में 1680 बोतल यानी 1080 लीटर शराब बरामद किया गया। शराब मिलते ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति चंदन कुमार और लक्ष्मण कुमार दोनों की उम्र अभी 20 साल और 21 साल है। छापेमारी दल में झाझा के एसडीपीओ राजेश कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
JAMUI : बिहार के जमुई के एक शख्स ने यूपी के अयोध्या को उड़ाने की धमकी दी है। जमुई के युवक की धमकी के बाद प्रशासनिक गलियारे में भी खलबली मच गयी है। अयोध्या को उड़ाने की धमकी के बाद मचा हड़कंप इस पूरे मामले में अयोध्या पुलिस द्वारा बुधवार को सूचित किया गया कि एक मोबाइल नंबर के धारक द्वारा अयोध्या के रहने वाले प्रवीण कुमार पाण्डेय को फोन कर अयोध्या को उड़ाने की धमकी दी गई है। फोन पर पहले गाली-गलौज की गई और फिर अयोध्या को उड़ाने की धमकी दी गई। ये मामला सामने आने के बाद अब अयोध्या पुलिस हरकत में आ गयी है और तुरंत केंट थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। आरोपी जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है।हालांकि, तकनीकी अनुसंधान के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बिहार के जमुई के पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार खैरा पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया और फिर पूछताछ की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। फिलहाल अयोध्या पुलिस की एक टीम द्वारा भी उससे पूछताछ की जा रही है। मोबाइल की लोकेशन से खुला राजगौरतलब है कि ये मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था, जिसके बाद एसपी डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। उसके बाद तकनीकी अनुसंधान के तहत उक्त मोबाइल नंबर का लोकेशन पता किया गया, जो खैरा थाना क्षेत्र का पाया गया।इस दौरान छापेमारी कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया लेकिन उक्त व्यक्ति मानसिक तौर पर विक्षिप्त निकला, जो कुछ भी बताने में असमर्थ है लेकिन उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
JAMUI : प्रशांत किशोर ने जमुई में बड़ा दावा किया कि 2025 विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता आरजेडी, जेडीयू और बीजेपी को नकार देगी। साथ ही जेडीयू के बारे में कहा कि 2025 में नीतीश बाबू को 20 सीट भी नहीं मिलेगी। प्रशांत किशोर ने जदयू पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश अकेले लड़े या भाजपा–आरजेडी के साथ..जनता 20 सीट भी नहीं देने वाली। प्रशांत किशोर का बड़ा दावाइसके साथ ही प्रशांत किशोर ने कहा कि साल 2015 में तो हमने कंधा लगाया था और मदद की थी तो महागठबंधन की सरकार बन गई थी। फिर 2020 में 42 सीट आया था लेकिन इस बार परिणाम बिल्कुल विपरित होगा और इस बार जनता आरजेडी और जेडीयू को उखाड़ फेंकेगी। प्रशांत किशोर ने आगे आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि आरजेडी को पत्र निकालकर अपने लोगों को रोकना पड़ रहा है। पत्र में कहा जा रहा है कि लालू जी के विचारों का सम्मान करते हैं तो पार्टी छोड़कर नहीं जाइए। इसका मतलब क्या हुआ, अब आरजेडी के नेता तेजस्वी के नाम पर रुकने नहीं वाले हैं। पत्र निकालकर आरजेडी वाले अपने नेता को रोक रहे हैं। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने कहा कि आरजेडी 2025 में कोई फैक्टर ही नहीं हैं लिहाजा 2025 विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला जन सुराज और NDA के बीच होने वाला है।(जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट)
JAMUI : सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अधारभूत संरचना के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं को दक्ष बनाकर शिक्षा में बदलाव लाने की कवायद में दिन-रात लगी है तो वहीं दूसरी ओर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गिद्धौर में चल रहे आवसीय प्रशिक्षण में शामिल होने वाले शिक्षक के आवासन एवं भोजन में बरती जा रही अनियमितता से हर रोज प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाएं खराब भोजन व्यवस्था के कारण बीमार हो रहे हैं।ताजा मामला मंगलवार को तब सामने आया, जब एक शिक्षक की तबियत बिगड़ने पर उन्हें गिद्धौर के दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहयोगी शिक्षक द्वारा भर्ती कराया गया। फिलहाल भर्ती शिक्षक सुभाष कुमार का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नरोत्तम कुमार सिंह द्वारा किया जा रहा है। बताते चलें कि उक्त प्रशिक्षण संस्थान में खगड़िया जिले से आए 201 प्रशिक्षणार्थी शिक्षक शिक्षिकाओं का यहां 06 दिवसीय आवसीय प्रशिक्षण कराया जा रहा है, जिसमें भोजन आवासन की सारी सिविधाएं यहां दी जानी है लेकिन बीते कई दिनों से प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाओं के भोजन में बरती जा रही अनियमितता से यहां शिक्षक शिक्षिकाएं प्रशिक्षण लेने से असहज महसूस करने लगे हैं। इधर, जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षणार्थी शिक्षक-शिक्षिका राकेश कुमार रौशन, अविनाश कुमार, विनीत विक्रम देव, कल्याणी कुमारी, सुनीता कुमारी कविता कुमारी, आशा कुमारी, अनिता कुमारी, मंजू कुमारी, पुष्पा कुमारी, साधना कुमारी, ज्योति रानी परमिता चक्रवर्ती सहित दर्जनों शिक्षकों ने अपने शिकायती आवेदन के माध्यम से दोपहर भोजन में जा रही अनियमितता की पोल पट्टी खोलकर रख दी है। इधर, मामले को लेकर जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. नावेद एवं इंस्ट्रक्टर सचिन भारती ने बताया कि खाना की विधि-व्यवस्था एससीईआरटी पटना से अनुमोदित मगध सर्विस पटना की है। मामले में सुधार को लेकर सख्त हिदायत दी गयी है।कहते हैं जिलाधिकारीइस संदर्भ में जिलाधिकारी राकेश कुमार ने मामले में जांच कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया है।
JAMAUI : जमुई में एक पति ने अपनी पत्नी को बीच सड़क पर 15 से ज्यादा बार चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वह चिल्लाती रही...चीखती रही...छोड़ देने की गुहार लगाती रही लेकिन वह नहीं माना। पेट और कंधे से खून बहता रहा, जान बचाने के लिए वह दौड़ती रही लेकिन वह नहीं माना। बीच सड़क पर मर्डर की तस्वीर पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गयी। ये घटना जमुई टाउन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ले की है। तस्वीरों में साफ दिख रही है कि अपनी पत्नी को पति कैसे चाकू मार रहा है। सोनल अपनी छोटी बहन और बच्चे के साथ मंदिर से घर के लिए जा रही थी। उसका पति कुंदन आता है और उसे बात करने के लिए कहता है। दोनों बहनें बात करने से मना कर देती हैं। इसके बाद कुंदन चाकू निकालता है और सोनम पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर देता है।पहले वह सोनल को तीन-चार बार चाकू मारता है। जैसे ही वह नीचे गिरती है, वह ताबड़तोड़ हमले शुरू कर देता है। सोनल इसके बाद भी उठकर भागने की कोशिश करती है लेकिन कुंदन उसे दौड़ाता है और फिर चाकू से हमले करने लगता है। बीच सड़क पर करीब एक मिनट तक कुंदन यह सब करता रहा। उसी दौरान आसपास 10 से ज्यादा लोग मौजूद थे लेकिन उसे बचाने कोई सामने नहीं आया। सब चुपचाप तमाशा देखते रहे।मृतका की बहन प्रिया सिन्हा ने बताया कि तीन साल पहले सोनम ने कुंदन से लव मैरिज की थी। इसके बाद दोनों को एक बेटा भी हुआ। उसने बताया कि उसका पति उसे मारता-पिटता था। इसी बात को लेकर दोनों में बीच में मनमुटाव चल रहा था। इसके बाद सोनम अपने पिता के घर चली गयी। प्रिया ने बताया कि शनिवार की सुबह महाराजगंज स्थित शिव मंदिर में अपनी बहन के साथ पूजा कर घर लौट रहे थे, इसी दौरान उसका पति भी वहां पहुंच गया। कुंदन राम उससे बच्चा छिनने लगा, जब सोनम ने बच्चा देने से इनकार किया तो उसने उसे चाकू मार दिया। हालांकि, उसकी बहन ने यह भी कहा कि बीचबचाव किया, जिसमें वह भी घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी कुंदन राम मौके से फरार हो गया। मृतका के पिता इंद्रजीत सिन्हा ने बताया कि छोटी पूजा करने गयी थी। उसका पहले से ही रेकी किया जा रहा था। घर से निकलते ही लाइनर ने आरोपी को फोन कर बता दिया कि वह घर से निकल गई है। इसके बाद मौके पर पहुंच आरोपी कुंदन राम अपने ही सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा था, जिसने हत्या में उसका सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि लाइनर में एक महिला और एक पुरुष है।इंद्रजीत सिन्हा ने बताया कि बेटी की तलाक को लेकर फैमिली कोर्ट में केस चल रहा था। अगली तारीख में उसका तलाक हो जाता लेकिन उससे पहले ही कुंदन ने उसे मार दिया। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी 2 साल पहले भी उनकी बेटी को घर से उठाकर बेचने के लिए ले गया था, जहां FIR करने पर उसने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और उसे बयान बदलने की धमकी दी और नहीं बदलने पर पूरे परिवार को जान मारने की धमकी दी थी। फिर एक साल बाद उसे घर लाया गया और तलाक के लिए फैमिली कोर्ट में आवेदन दिया गया। आवेदन देने के बाद आरोपी उसे पूरे परिवार के साथ जान मारने की धमकी देता था।
जमुई में 'ऑपरेशन मुस्कान' से कई लोगों के चेहरे खिल गये. पुलिस के इस ऑपरेशन से पूर्व विधायक समेत 35 लोगों का खोया हुआ मोबाइल मिल गया. पुलिस ने चोरी के 35 मोबाइल को बरामद किया और थाने बुलाकर उनके मालिकों के हवाले कर दिया. इनमें चकाई के पूर्व विधायक सावित्री देवी भी शामिल हैं. उनका मोबाइल भी चोरी हो गया था. लेकिन पुलिस ने उसे बरामद कर लिया और ऑपरेशन मुस्कान के तहत उनका मोबाइल लौटाया. अपना खोया मोबाइल पाकर पूर्व विधायक के भी चेहरे खिले उठे और कहा कि जमुई पुलिस बेहतर काम कर रही है. पुलिस ने जिन 35 मोबाइल को लोगों को लौटाया, उनकी कीमत 6 लाख रुपये से अधिक की थी. मोबाइल पाने वाले में अधिकांश छोटे-मोटे रोजमर्रा के कामकाजी लोग हैं, जिनके लिए मोबाइल फ़ोन उनके जीविकोपार्जन में सहायक तो था ही, इसका खो जाना आर्थिक रूप से उनके लिए दुष्कर और पीड़ादायक था. सभी ने अपना मोबाइल पाकर जमुई पुलिस को धन्यवाद दिया.