Live

Bihar STET Result

Bihar STET का रिजल्ट जारी, 79 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, यहां देखें रिजल्ट

P
Prasoon Pandeyलेखक

Bihar STET Result : बिहार बोर्ड ने STET का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अब परीक्षार्थी बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 का रिजल्ट bsebstet.comपर जाकर चेक कर सकते हैं। STET की परीक्षा में कुल 79.78 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए हैं। इस परीक्षा में 3 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए हैं। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस कर रिजल्ट घोषित किया है।


ऑनलाइन मोड में ली गई थी परीक्षा

गौरतलब है कि ये परीक्षा ऑनलाइन मोड में 4 से 18 सितंबर तक ली गई थी। परीक्षा के 15 दिनों के बाद ही नतीजे जारी कर दिए गये हैं। पेपर-1 और पेपर -2 को मिलाकर 4 लाख 18 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। हर दिन दो पाली में परीक्षा आयोजित की गयी थी। पेपर-1 में 1 लाख 98 हजार 783 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।


पहली पाली में पेपर-1 (9वीं और 10वीं) और दूसरी पाली में पेपर-2 (11वीं और 12वीं) की परीक्षा हुई थी। पहली बार STET में एक साथ 46 विषयों की परीक्षा ली गई थी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें