Bihar News : लोजपा (रामविलास) में बड़ी नियुक्ति, धीरेंद्र कुमार ‘मुन्ना’ बने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

Edited By:  |
bihar news

पटना: लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के आदेशानुसार पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार‘मुन्ना’को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है.

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर नियुक्त होने पर जमुई सांसद सह प्रदेश संगठन प्रभारी अरुण भारती ने उन्हें बधाई दी और कहा कि धीरेंद्र कुमार मुन्ना का अनुभव,ऊर्जा और मार्गदर्शन निश्चित रूप से पार्टी की आवाज़ को व्यापक स्तर तक पहुंचाएगा और संगठन को मजबूती देगा.

धीरेंद्र कुमार‘मुन्ना’को इस पद पर मनोनीत किए जाने पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं दीं.

इनमें राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक,प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी,खगड़िया सांसद राजेश वर्मा,राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष प्रणव कुमार,राष्ट्रीय छात्र अध्यक्ष यामिनी मिश्रा,राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी,डॉ. सत्यानंद शर्मा,शंकर झा बाबा,राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह,प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान,संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पाण्डेय,प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी,संजय सिंह,विष्णु पासवान,चुनाव अभियान प्रमुख सुरेंद्र विवेक,मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट,प्रवक्ता विनीत सिंह,अनुपम पासवान,सौरभ सिंह,जितेंद्र यादव,मनीष सिंह,युवा लोजपा (रा) प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय,प्रचार-प्रसार प्रमुख संजय सिंह,अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान,अल्पसंख्यक सेल अध्यक्ष सलीम साहिल,महिला सेल अध्यक्ष शोभा पासवान,चिकित्सा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार,छात्र प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस मृणाल,प्रदेश महासचिव रविरंजन प्रसाद सिंह,पंकज पाण्डेय उर्फ लोहा पाण्डेय,मीडिया पैनलिस्ट निशांत मिश्रा,साजेश पासवान,रंजन सिंह,कुमारी सोनम,और कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश भारती शामिल हैं.

नेताओं ने विश्वास जताया कि धीरेंद्र कुमार‘मुन्ना’के मार्गदर्शन में लोजपा (रामविलास) की आवाज़ और बुलंद होकर पूरे देशमेंगूँजेगी.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--