BIHAR ELECTION 2025
VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने परिवार के साथ बिरौल में किया मतदान
दरभंगा:वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने शुक्रवार को अपने परिवार के साथ बिरौल सुपौल में मतदान किया. मतदान केंद्र पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने लोगों से लोकतंत्र को मजबूती देने की अपील की.
उन्होंने कहा,लोकतंत्र तभी मजबूत होगा,जब हम सही लोगों को चुनकर विधानसभा तक भेजेंगे. इसलिए जाति-धर्म देखकर नहीं,उम्मीदवार की नीयत और विकास के काम को देखकर वोट करें."
मुकेश सहनी ने सभी मतदाताओं से अपने अधिकार का उपयोग करते हुए शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण तरीके से मतदान में हिस्सा लेने की अपील की.
उन्होंने युवाओं से भी बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पहुँचकर भविष्य के बेहतर बिहार के लिए वोट करने की बात कही.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।