BIG NEWS : रांची में अपराधियों ने पूर्व जिप सदस्य अनिल टाइगर को गोली मारकर की हत्या
Edited By:
|
Updated :26 Mar, 2025, 05:55 PM(IST)
Reported By:
रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से है जहां कांके थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर को गोली मारी है. गोली लगने से अनिल की मौत हो गई . घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है. हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने कांके चौक को जाम कर दिया है.