Bhojpuri Film Ek Tha Joker : अनोखे गेटअप में नजर आए यश कुमार, एक्टर का एक और लुक हुआ Out

DESK : भोजपुरी सिनेमा के धांसू एक्टर यश कुमार की एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म ‘एक था जोकर‘ का एक और लुक इंटरनेट पर आउट हो गया है। इस नए पोस्ट में यश का दमदार लुक भोजपुरी दर्शकों को देखने को मिल रहा है। इस फोटो में यश कुमार अनोखे गेट अप में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लुक ने भोजपुरी फैंस के बीच खलबली मचा दी है।
ये फिल्म एक अद्भुत कहानी पर आधारित है जिसका निर्माण भव्य पैमाने पर हुआ है। इस फिल्म के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। इस फिल्म के लुक को देखने के बाद हर किसी का ये मानना है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। फिल्म के निर्माता यश कुमार इंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा हैं। फिल्म "एक था जोकर" यश कुमार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसको लेकर यश कुमार ने बताया कि "एक था जोकर" एक ऐसी फिल्म जिसके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। सिर्फ एहसास हैं। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा। और फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। पोस्टर कैसा लगा आप अपनी राय जरुर दें।
वहीं फिल्म के निर्देशक सुजीत वर्मा ने भी दावा किया कि फिल्म "एक था जोकर" भोजपुरी में इस साल की सबसे अनोखी और मनोरंजक फिल्म होने वाली है। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ गीत संगीत की अलग लेवल का होने वाला है। हमारी फिल्म बजट के हिसाब से भी बेहद समृद्ध होने वाली है।
बता दें कि फिल्म "एक था जोकर" के संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार राजेश मिश्रा,शेखर मधुर, धरम हिंदुस्तानी हैं। कथा यश कुमार और पटकथा व संवाद एस. के. चौहान का है। छायांकन जहाँगीर सय्यद संकलन गुर्जन्ट सिंह का है। मारधाड प्रदीप खड़का, नृत्य प्रवीण शेलार, कला अवधेश राय और कार्यकारी निर्माता शैलेन्द्र सिंह हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।