बालू का अवैध कारोबार : पश्चिमी सिंहभूम के तांतनगर में बालू तस्करी पर लगाम लगाने में प्रशासन फेल,तस्वीरों में देखिए हकीकत

Edited By:  |
balu ka awaidh karobar

चाईबासा:पश्चिमी सिंहभूम केतांतनगर प्रखंड में बालू का अवैध कारोबार चरम पर है. इस पर रोक लगाने को लेकर प्रशासम भले ही लाख दावा कर ले लेकिन, बालू तस्करी पर लगाम लगाने में प्रशासन पूरी तरह से फेल है. तांतनगर में बालू का अवैध कारोबार दिन हो या रात धड़ल्ले जारी है.बालू के अवैध कारोबार पर रोक लगाने में प्रशासन सुस्त नजर आ रहा. प्रशासन के नाक के नीचे अवैध कारोबार को खुलेआम अंजाम दिया जा रहा और विभाग व सरकार को लाखों के राजस्व का चूना लगाया जा रहा.

बालू के अवैध कारोबार को रोकने के लिए कई तरह की रणनीतियां बनाई जाती हैं. टास्क फोर्स का गठन भी किया गया है, पर तांतनगर में इसका कोई असर नहीं दिख रहा. तस्वीरों में आप साफ तौर पर देख सकते हैं बड़े ही आराम से बालू की तस्करी हो रही है.दर्जनों ट्रैक्टर बालू ढुलाई में दिन-रात लगे हुए हैं.

ज्ञात हो कि यहां के इलिगाड़ा, संगम, सरजोमडीह और बोदोडीह कुर्सी के घाटों से नाव के सहारे रोजाना बालू निकाली जा रही है. जिससे अवैध बालू कारोबारियों की हर दिन चांदी है. इससे साफ है कि राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है. बालू लदाअधिकतर ट्रैक्टर चाईबासा शहर के बीच से होकर गुजरती हैं. बावजूद प्रशासन का इस ओर ध्यान तक नहीं पड़ता है.