अलकतरा घोटाला मामला : विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने चार्जशीट दाखिल करने पर दी कड़ी प्रतिक्रिया,फंसाने का लगाया आरोप

Edited By:  |
alkatra ghotala mamla alkatra ghotala mamla

गढ़वा: झारखण्ड के गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने अलकतरा घोटाले में सीबीआई द्वारा चार्जशीट दाखिल करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके साथ राजनीति की जा रही है और उन्हें साजिश के तहत फंसाने का प्रयास किया जा रहा. यह बयान उन्होंने तब दिया जब वे नगर निकाए चुनाव के बीजेपी समर्थित प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे.

भ्रष्टाचार में संलिप्तता नहीं होने का दावा

विधायक सत्येंद्र तिवारी ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप निराधार और तथ्यों से परे हैं. उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में हमेशा पारदर्शिता और ईमानदारी को प्राथमिकता दी है. उन्होंने किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार में अपनी संलिप्तता नहीं होने का दावा किया है.

लोकप्रियता से घबराकर फंसाने का आरोप

उन्होंने बताया कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है. “सच्चाई की जीत होगी और वे बेदाग साबित होकर निकलेंगे.विधायक ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दे. आरोप लगाया है कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर इस तरह के आरोपों में फंसाने का काम कर रहे.

निष्पक्ष जांच की मांग

विपक्षी दलों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि बीजेपी समर्थकों का कहना है कि न्यायालय का निर्णय आने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा.फिलहाल मामला न्यायिक प्रक्रिया में है और आगे की कार्रवाई अदालत के निर्देश अनुसार होगी.