Hindi News / 12 वर्षीय युवक रहस्यमय हालत में लापता,सकुशल बरामदगी नहीं होने पर परिजनों का...

गिरिडीह : 12 वर्षीय युवक रहस्यमय हालत में लापता,सकुशल बरामदगी नहीं होने पर परिजनों का फूटा गुस्सा

Edited By:  |
giridih giridih

गिरिडीह:जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के मायाराम टोला से 12 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है.घटना के 48 घंटे बीत जाने के बावजूद बच्चे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. बताया जा रहा है कि युवक अचानक संदिग्ध हालात में लापता हो गया है. परिजनों ने पहले अपने स्तर पर आस-पास के क्षेत्रों में खोजबीन की. लेकिन, बच्चे का कोई पता नहीं चल सका.

ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को किया जाम

मामले की सूचना धनवार थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी. दो दिन बीतने के बाद भी युवक का सकुशल बरामदगी में देरी होने पर नाराज ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया. प्रदर्शन के कारण लगभग तीन घंटे तकआवागमन पूरी तरह बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक बच्चे का पता नहीं चल जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

प्रशासन ने दिलाया भरोसा

सड़क जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और भरोसा दिलाया कि बच्चे की तलाश के लिए लगातार छापेमारी और खोज अभियान चलाया जा रहा. पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान जारी है और मामले की हर पहलू पर जांच की जा रही है. परिजन अपने बच्चे की सुरक्षित वापसी की गुहार लगा रहे हैं.