Hindi News / सिविल कोर्ट से आरोपियों को राहत,मिली जमानत

उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामला : सिविल कोर्ट से आरोपियों को राहत,मिली जमानत

Edited By:  |
utpad sipahi pariksha paper leak mamla utpad sipahi pariksha paper leak mamla

रांची: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपियों को बड़ी राहत मिली है. रांची सिविल कोर्ट ने शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया है. कोर्ट ने गिरफ्तार आरोपियों को जमानत दे दी है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में मामले की सुनवाई हुई है. सभी आरोपियों को राहत देते हुए जमानत याचिका स्वीकार कर ली है और सभी आरोपियों को बेल दे दी है.

पुलिस ने कोर्ट में करीब 1000 पन्नों की केस डायरी पेश की है. केस डायरी में पूरी घटना की विस्तृत जानकारी दी गई है.तमाड़ में छापेमारी कर पुलिस ने गिरोह का खुलासा किया था.उत्पाद सिपाही परीक्षा में धांधली की थी साजिश. कार्रवाई के दौरान 164 आरोपियों को हिरासत मेंलिया गया था.