झारखंड में नियोजन नीति पर हंगामा : दूसरे दिन भी सड़कों पर उतरे झारखंड के छात्र

Edited By:  |
Reported By:
Students of Jharkhand took to the streets for the second day as well Students of Jharkhand took to the streets for the second day as well

रांची:-60-40नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन समेत राज्य के कई छात्र संगठनों ने2दिवसीयझारखंड बंद का ऐलान किया। बता दें कि10और11जून को झारखंड बंद होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। राजधानी रांची समेत अलग-अलग राज्य में इसका प्रभाव देखने को मिला।60-40नियोजन नीति के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करने के लिए छात्र संगठन सड़कों पर उतरे और लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए60-40नियोजन नीति का विरोध कर रहे हैं।

दो दिवसीय बंदी को सफल बनाने के लिए छात्र नेता देवेंद्र महत्व और सभी समर्थक शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर बंधी कराने निकले। बंदी में समर्थकों के द्वारा बस स्टैंड को बंद कराया गया जिसमें बस ऑनर का भी समर्थन देखने को मिल रहा है। बता दें किछात्रों की एक ही मांग है कि झारखंड की हेमंत सरकार60-40नियोजन नीति को रद्द कर झारखंडीयों के हित में1932खतियान आधारित नियोजन नीति लागू करें तभी यहां के छात्रों के हितों की रक्षा हो सकती है।

वहींझारखंड बंद के मद्देनजर रांची के फिरायालाल चौक पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात है। झारखंड बंद को लेकर कई सारी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री आवास,मोराबादी मैदान और उसके आसपास के इलाकों में2दर्जन से अधिक अलग से सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है,इसके अलावा2ड्रोन कैमरा भी रखा गया है।बंदी के दौरान ड्रोन कैमरा से निगरानी रखी जाएगी।

सरायकेला में गाजा बाजा के साथ झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन रांची के छात्र संघ द्वारा सड़क पर उतरे

सरायकेला खरासवां जिला चांडिल मुख्य राज्य मार्ग एन.एच 32 टाटा पुरुलिया सड़क पर उतरे। झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले झारखंड में 60-40 नियोजन नीति को वापस करने हुए खतियान आधारित नियोजन नीति को लागू कर झारखंड के स्थायी निवासियों को नौकरी प्रधान करने की मांग को लेकर 10/11 सम्पूर्ण झारखंड बंद करने उतरे गाजा बाजा के साथ हेमंत सोरेन होश में आए बाहरी द्वारा झारखंड राज्य में राज कर रहे और झारखंडी को शोषण हो रहा है। हमारी मांगे नहीं माने तो अगला कार्यक्रम एडमिट फाड़ो अभियान चलेगा। टाटा रांची हाइवे चौका कांड्रा सरायकेला,सिल्ली रंगमाटी,आदि जगह पर सड़क पर उतरे छात्र संघ जिसे रांची टाटा,टाटा पुरुलिया,सरायकेला मार्ग बाधित रहा।