रांची में दो दिवसीय कुलपति सम्मेलन : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया उद्घाटन,सभी विश्वविद्यालय के कुलपति शामिल
रांची:झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय कुलपति सम्मेलन 2026 का गुरूवार को आगाज हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए. राज्यपाल ने कुलपति सम्मेलन 2026 का दीप जलाकर उद्घाटन किया. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल पुरवार भी मौजूद रहे.
होटल बीएनआर चाणक्य में आयोजित सम्मेलन में राज्य के सभी विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्टर, परीक्षा नियंत्रक, छात्र कल्याण अधिष्टा विकास पदाधिकारी, वित्त पदाधिकारी और अंगीभूत कॉलेज के प्राचार्य शामिल हुए. कार्यक्रम में यूजीसी एआईसीटीई और शिक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधियों की भी भागीदारी होगी.
सम्मेलन के पहले दिन झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के प्रावधानों, विश्वविद्यालय प्रशासन, नामांकन, शैक्षणिक कैलेंडर, परीक्षा एवं मूल्यांकन प्रणाली पर विस्तृत चर्चा होगी, इसके अलावा आईसी शिक्षक को कर्मियों की नियुक्ति और पदोन्नति मानव संसाधन प्रबंधन ई-गवर्नेंस आदि विषय भी एजेंडा में शामिल है.
वहीं, गुरूवार शाम में सांस्कृतिक संध्या एवं रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया है. जबकि, दूसरे दिन अधिनियम के तहत बनाए जाने वाले स्टैचुट स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री फैलोशिप छात्रवृत्ति योजना, रिसर्च ग्रांट इंटर्नशिप एवं इंस्टीट्यूशन रैंकिंग फ्रेमवर्क पर मंथन होगा.
सम्मेलन के दूसरे दिन यानी समापन समारोह में सूबे के शिक्षा मंत्री सुदीप कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.





