Hindi News / अवैध घरों को रेगुलराइज करने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू,सुदिव्य सोनू ने किया...

रांची : अवैध घरों को रेगुलराइज करने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू,सुदिव्य सोनू ने किया पोर्टल का उद्घाटन

Edited By:  |
ranchi ranchi

रांची:झारखंड के सभी नगर निकायों में बिना नक्शा के बने 7 लाख से अधिक भवनों को रेगुलराइज करने के लिए गुरूवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसी कड़ी में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू नेप्रोजेक्ट भवन के सभागार में पोर्टल का उद्घाटन किया . जिसके बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई.

प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर विकास और पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू ने इस पोर्टल की ऑनलाइन शुरुआत की. मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत होने से अन-ऑथराइज्ड मकान को रेगुलराइज करने की दिशा में तेजी से प्रगति होगी और लोग कम समय में अपने मकान को रेगुलराइज कर पाएंगे. अपने नागरिकों को एक मौका देने का प्रयास किये हैं. मंत्री ने कहा कि सभी को प्रयास करने की जरूरत है, क्योंकि यह व्यवस्था हमेशा नहीं रहेगी. उन्होंने कहा कि अपने भवनों को रेगुलर करने कायही एक मौका है.बहुत कठिन परिश्रम से इसे तैयार किया गया है. भवनों के नियमीतिकरण के लिए यह योजना है.