रांची : पुंदाग ओपी इलाके में हुई नाबालिग हत्याकांड का खुलासा,पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी

Edited By:  |
ranchi ranchi

रांची:पुंदाग ओपी इलाके के एक अपार्टमेंट में नाबालिग युवक की हुई हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.युवक की बेरहमी से की गई हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मामले मेंएक आरोपी को हिरासत में ले लिया है.फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है. नाबालिग की हत्या के शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस पूछताछ कर रही.

घटना के बारे में बताए कि दो फरवरी से लापता नाबालिग का शव 04 फरवरी को एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मिला था.चाकू से हमला करने के बाद शव को चार मंजिले इमारत से सीधे नीचे फेंका दिया गया था. साक्ष्य छुपाने के मकसद से शव को चार मंजिला से फेंक दिया गया था.