शेखपुर:-ऑपरेशन मुस्कान के तहत मंगलवार को पुलिस ने 25 लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल फोन वापस किया। पुलिस कार्यालय में एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने सभी लोगों को उनके मोबाइल फोन उपलब्ध कराए। जिन लोगों को फोन लौटाए गए,उनमें शिक्षिका,गृहिणी,सामाजिक कार्यकर्ता तथा आम नागरिक शामिल हैं।

पुलिस ने 25 लोगों का भूला मोबाइल उपलब्ध कराया

मोबाइल फोन पाकर लोग खुश हुए तथा जिला पुलिस के प्रति आभार जताया। एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया ऑपरेशन मुस्कान के तहत अब तक जिला में सौ से अधिक लोगों को उनका भूला हुआ मोबाइल खोजकर वापस किया जा चुका है। मंगलवार को जिन25 लोगों को मोबाइल फोन वापस किया गया है,उसका बाजार मूल्य12 लाख के आसपास है।

पुलिस ने 25 लोगों का भूला मोबाइल उपलब्ध कराया

ऑपरेशन मुस्कान में भूला हुआ मोबाइल फोन बरामद करने में पुलिस की टेक्निकल टीम का सबसे बड़ा योगदान है। एसपी ने बताया बरामद हुए मोबाइल फोन का पुराना डाटा वापस लाने में सहयोग होगा। मुरारपुर गांव के एक व्यक्ति को तीन वर्ष बाद उनका खोया हुआ मोबाइल फोन मंगलवार को मिला।