गढ़वा:-गढ़वा जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय निर्देश पर डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में मझिआंव थाना क्षेत्र के जहार सराई गाँव के जंगल में लगभग दो एकड़ में लगी अफीम की फसल को विनष्ट किया और लगभग तैयार फसल को पुलिस ने दो ट्रैक्टर फसल को जब्त कर थाना ले आई है।

दो एकड़ में लगी अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्ट

गौरतलब है की वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार पुलिस निरीक्षक गुलाब, थाना प्रभारी चंदन प्रधान, सशस्त्र पुलिस बल एवं चालक के साथ थाना क्षेत्र के जाहरसराय गांव के सड़क से लगभग आधा किलोमीटर दूर जंगल के समीप पहुंचे।जहाँ दो जगह लगभग दो एकड़ में लगे अफीम के खेती को सभी पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल एवं लगभग डेढ़ दर्जन मजदूर मिलकर अफीम की खेती को विनष्ट किया।

दो एकड़ में लगी अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्ट

वहीं लगभग तैयार दो ट्रैक्टर फसल को जब्त कर थाना लाया गया। जब्त अफीम की फसल को पैकिंग किया जा रहा था। इधर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि इस तरह नसे का खेती इस क्षेत्र में भी होने लगा है। इधर इस संबंध में डीएसपी नीरज कुमार ने कहा कि अफीम की खेती को विनाश किया गया है और फसल को भी जब्त किया गया है। साथ उन्होंने कहा कि प्राथमिक की दर्ज किया जा रहा है।