CRIME NEWS : राजगीर में पुलिस एएसआई ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
Edited By:
|
Updated :14 Oct, 2025, 12:04 PM(IST)
नालंदा:-नालंदा जिले के राजगीर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राजगीर थाना परिसर स्थित वैरक में मंगलवार की सुबह करीब7बजे डायल112में कार्यरत एएसआई सुमन तिर्की ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते,तब तक सुमन तिर्की की मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही राजगीर डीएसपी सुनील कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी ने बताया कि मृतक एएसआई सुमन तिर्की पिछले लगभग एक वर्ष से राजगीर में डायल112पर तैनात थे। वे झारखंड राज्य के गुमला जिले के धधरा थाना क्षेत्र स्थित बिहार भटोली गांव के निवासी थे। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि एएसआई सुमन तिर्की कुछ पारिवारिक तनावों और व्यक्तिगत उलझनों से गुजर रहे थे,जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि पुलिस ने कहा है कि आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।घटना के बाद पूरे थाना परिसर में शोक और सन्नाटा छा गया। सहकर्मियों ने बताया कि सुमन तिर्की व्यवहार में शांत और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि वे इतना बड़ा कदम उठा लेंगे।






