PK की जनसुराज पदयात्रा में उमड़ी जनता : बोले- समाज के बीच से निकालेंगे बेहतर को, जिसे होगी आपकी चिंता

Edited By:  |
Reported By:
pk ki jan suraj yatra me umadi bhid bole samaj ke beech se nikalenge betahe ko jise hogi aapki chinta pk ki jan suraj yatra me umadi bhid bole samaj ke beech se nikalenge betahe ko jise hogi aapki chinta

Bettiah:प्रशांत किशोर की जनसुराज पदयात्रा में लोग उमड़ पड़े हैं। पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा आश्रम से इसकी भव्य शुरुआत हुई हैं। इस मौके पर उन्होनें बिहार सरकार के खिलाफ शंखनाद किया है। प्रशांत किशोर ने लोगों से कहा है कि चुनाव में समय में चाहे लालू हों या नीतीश या फिर बीजेपी सभी वादा करते हैं लेकिन बिहार में अब तक कुछ भी नहीं बदला है। पिछले 32-35 वर्षों में बिहार पिछड़ा ही रह गया है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की धरती पर आकर बिहार के लोगों के बीच काम शुरु किया है। उन्होंने कहा कि हम दल बनाने नहीं आए हैं बल्कि समाज के बीच से बेहतर लोगों को चुनकर निकालने आए हैं। वैसे लोगों को हम चुनेंगे जिसे आपकी चिंता होगी। आप सभी के लिए काम करने वाले, आप सभी के बारे में सोचने वालों को हम मौका देंगे। उन्होेंने कहा कि पिछली सभी सरकारों ने केवल आप लोगों से वादा किया है लेकिन वे कभी भी भला नहीं कर सकें। बिहार पिछड़ा के पिछड़ा ही रह गया।


बता दें कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आज गांधी जयंती के मौके पर ‘जन सुराज’ पदयात्रा का आगाज किया है। पश्चिम चंपारण के गांधी आश्रम से शुरू हुई ये यात्रा अगले डेढ़ साल में बिहार के कोने-कोने में पहुंचेगी। ये पदयात्रा 3500 किमी की होगी। यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर बिहार के गांव-गांव जाएंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।


गौरतलब है कि ये पदयात्रा 12 से 15 महीने तक चलेगी। 3500 किलोमीटर की पदयात्रा के पीछे का उद्देश्य नए बिहार की बुनियाद रखना है। जमीनी स्तर पर जन संवाद के जरिए पलायन, बेरोजगारी, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बिंदुओं पर आधारित अगले 15 सालों के लिए पंचायत स्तर पर बिहार के विकास का विजन डाक्यूमेंट तैयार करना है। पदयात्रा के बाद अधिवेशन होगा जिसमें तय होगा की राजनीतिक दल बनाना है या नहीं।

पश्चिम चंपारण के भितिहरवा आश्रम से अविनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट ...


Copy