पद्मश्री सम्मान : दिशोम गुरु का संघर्ष मार्गदर्शन देती रहेगी,धीरज साहू ने और क्या कहा पूरी खबर में पढ़िए
लोहरदगा:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान दिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं. कहा कि झारखंड के लिए यहगौरव का क्षण है. उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन अपने पूरे जीवन में आदिवासी समाज, गरीबों और वंचितों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया है. उनका जीवन त्याग, संघर्ष और समर्पण की मिसाल रहा है. धीरज साहू ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया.
झारखंड आंदोलन में 'गुरूजी'की भूमिका ऐतिहासिक
धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि झारखंड आंदोलन में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की भूमिका ऐतिहासिक रही है. अलग राज्य के निर्माण में उन्होंने जिस तरह संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है. शिबू सोरेन ने न केवल आदिवासी समाज की आवाज बुलंद की, बल्कि पूरे झारखंड के स्वाभिमान और पहचान को मजबूत किया.
दिशोम गुरु का संघर्षमार्गदर्शन देती रहेगी
पूर्व सांसद ने कहा कि मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान देकर भारत सरकार ने उनके योगदान को उचित सम्मान दिया है. यह सम्मान न केवल शिबू सोरेन को, बल्कि झारखंड की जनता और आंदोलन से जुड़े सभी लोगों को समर्पित है. दिशोम गुरु का संघर्ष और विचारधारा सदैव लोगों को मार्गदर्शन देती रहेगी.





