नीतीश से इस्तीफा मांगा नेता प्रतिपक्ष ने : विजय सिन्हा बोले- सरकार में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की जमात, पदाधिकारी अराजक

Edited By:  |
Reported By:
nitish se istifa manga neta partpaksha ne vijay sinha bole sarakar me apradhiyo ki bharmar nitish se istifa manga neta partpaksha ne vijay sinha bole sarakar me apradhiyo ki bharmar

Begusarai:बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे पर सरकार पर हमला बोला है। साथ ही उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध और बालू माफियाओं के द्वारा पटना में हुई फायरिंग में कई लोगों के मारे जाने पर सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है।

बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने कहा कि कृषि मंत्री का इस्तीफा कई सवाल खड़े कर रहा है। कृषि मंत्री ने कहा था कि हमारे यहां सभी चोर हैं और हम चोरों के सरदार हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायिका को हमेशा नजरअंदाज किया है। सिद्धांत विहीन राजनीति जब-जब होती है जो गांधी जयंती पर सात पापों के बोर्ड लगाते हैं और आज मंत्री का इस्तीफा इसी का नतीजा है। बिहार सरकार में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की जमात बैठी हुई है पदाधिकारी अराजकता बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपराध और भष्टाचार पर मुख्यमंत्री के द्वारा संज्ञान नहीं लेना यह गंभीर विषय है। मुख्यमंत्री के इकबाल पर प्रश्न चिन्ह है। भ्रष्टाचार सुनियोजित ढंग से हर विभाग में हो रहा है आपके भ्रष्ट अधिकारी पर घोषित और अघोषित संरक्षण है , जिसको आप को स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवानी चाहिए।

विजय सिन्हा ने पटना में फायरिंग को लेकर कहा कि पूरे बिहार के अंदर बालू और दारू को लेकर अपराध चरम पर पहुंच चुका है। अपराधियों के द्वारा लगातार घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा हैं, दूसरी तरफ थाना और पुलिस पदाधिकारी आंकड़े को कम करने में सिर्फ लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पटना में प्रशासन के नाक के नीचे हजारों राउंड गोली चली है कई लोग मरे हैं लाशें मिल रही हैं। नदी में लाशों को बहाया गया,बालू के अंदर लाशों को दबाया गया इसकी स्वतंत्र एजेंसी से जांच करनी चाहिए। यह माफिया किस दल से जुड़े हैं सरकार का संरक्षण प्राप्त है इसकी जांच होनी चाहिए।

विजय सिन्हा ने कहा कि बालू खनन का लाइसेंस सरकार के बिचौलियों की जमात को को दिया गया है। डीएम और अधिकारियों के संरक्षण में निविदा को उसी को दिया जाता है इसकी जांच कराई जाए तो सारा भेद खुल जाएगा। इसमें बड़े-बड़े लोग जुड़े हुए हैं इसकी जांच कराएं। नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए और माफियाओं पर कार्रवाई करना चाहिए।

बेगूसराय से सौरव कुमार ...


Copy