Vande Bharat Express :वंदे एक्सप्रेस से पटना से रांची का सफर काफी सुहाना होने वाला है। रेल मुसाफिरों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। इसके लिए रेलवे की तरफ से लगातार तैयारियां की जा रही है। 8 बोगियों वाले वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक भी पटना पहुंच चुका है और ट्रायल रन को लेकर रेलवे प्रशासन एक्टिव है।

नये ट्रैक पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना से रांची का सफर होगा बेहद सुहाना, रोमांच का होगा अलग अहसास

रोमांच का होगा अलग अहसास

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन कोडरमा-हजारीबाग-रांची रूट पर होगा। इस दौरान पहाड़ और झीलों का भी दीदार होगा। साथ ही पहाड़ों के बीच से ट्रेन गुजरेगी। इस दौरान कई मनोरम दृश्य भी देखने को मिलेंगे। साथ ही ट्रेन जब गुफा से होकर गुजरेगी तो रेल मुसाफिरों को नये रोमांच का अहसास होगा। फिलहाल इस रूट का निरीक्षण हो चुका है और ट्रैक को क्लीन चिट भी मिल चुकी है, फिर भी ट्रायल रन कराया जाएगा।

नये ट्रैक पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना से रांची का सफर होगा बेहद सुहाना, रोमांच का होगा अलग अहसास

चरम पर रेल मुसाफिरों का उत्साह

फिलहाल वंदे भारत एक्सप्रेस के आगमन के बाद से ही लोगों का उत्साह चरम पर है। हालांकि सुरक्षा इंतजाम पर काफी फोकस किया जा रहा है। इस हफ्ते दो रेल मंडलों के शीर्ष अधिकारी जगह-जगह पर ट्रैक की सुरक्षा की जांच करेंगे ताकि वंदे भारत एक्सप्रेस सरपट दौड़ सके।

नये ट्रैक पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना से रांची का सफर होगा बेहद सुहाना, रोमांच का होगा अलग अहसास

गौरतलब है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक को राजेन्द्र नगर टर्मिनल के यार्ड में भेज दिया गया है। शुक्रवार को इसको पिट संख्या 5 पर भेजा जाएगा। इसी पिट पर हमसफर एक्सप्रेस का भी मेटेनेंस होता है।