जहानाबाद : जिले में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे जिला प्रशासन भी तैयारीयों में जोर शोर से जुट गया है।डीएमअलंकृतापांडे ने आज घोसी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता प्रभातफेरी का आयोजन किया जिसमें विभिन्न मतदाता जागरूकता नारों के साथ लोगो को संदेश दिया गया। यह प्रभातफेरी प्रखंड कार्यालय परिसर,घोषी से शहिद चैक,बरामसराय तक निकाला गया।

डीएम ने जिलावासियों को बताया मतदान की ताकत


प्रभातफेरी में उपस्थित आँगनबाड़ी सेविका/सहायिका,आशा कार्यकत्र्ता,नेहरू युवा केन्द्र,पंचायत पर्यवेक्षक,स्वच्छता पर्यवेक्षक,जीविका दीदी,स्वच्छतग्राहियों सहित सभी प्रखंड तथा पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपील किया कि जिले के मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक-से-अधिक मतदाताओं को जागरूक कर मतदान दिवस के दिन मतदान प्रक्रिया में शामिल करें। आप सभी जिला प्रशासन का एक महत्वपूर्ण अंग है,आप सभी के सहयोग से हीं जिले में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए01जून, 2024को मतदान किया जाएगा,इतना समय जिले के समस्त मतदाताओं को जागरूक करने के लिए काफी है। मुझे आशा है कि आप सभी के सहयोग से जिले के मतदान प्रतिशत में अच्छी वृद्धि हो सकती है।


डीएम ने जिलावासियों को बताया मतदान की ताकत

घोसी प्रखंड आज सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि इस जिले का मतदान प्रतिशत और जिले की अपेक्षा कम रहती है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन लगातार मतदाताओं को जागरुक कर रही है।

डीएम ने जिलावासियों को बताया मतदान की ताकत

सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें जो लोग भी जिले से बाहर रहते हैं। वह मतदान के दिन अपने जिले में आकर अपना मताधिकार का प्रयोग करें।

उन्होंने कहा कि जिस मतदान केंद्र पर मतदान कर्मी80 फीसदी मतदान कराएंगे। उसे मतदान केंद्र के सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा।


उन्होंने इस दौरान घोसी हाई स्कूल पहुंचकर व्यवस्था का जाएजा लिया। पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश भी दिया और जल्द से जल्द सभी तैयारी पूरा कर लेने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिता कुमारी और आईकॉन अमित कुमार इत्यादि बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।