ब्रेकिंग : पति से विवाद के बाद पेड़ से लटकता मिला विवाहिता का शव

Edited By:  |
Reported By:
Married woman's body found hanging from a tree after a dispute with her husband Married woman's body found hanging from a tree after a dispute with her husband

देवघर:-सारठ थाना क्षेत्र के मिश्राडीह गांव निवासी सोहन पंडित उर्फ मुडला पंडित की पत्नी सरस्वती देवी 22 वर्ष की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार परिजनों को महिला का शव घर के पीछे नीम के एक पेड़ की डाली में लटकता हुआ मिला। वहीं दो दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था जिसके बाद पति बिना बताए पत्नी से घर से चला गया। पत्नी के बार-बार फोन करने के बावजूद पति के फोन रिसीव नहीं करने पर महिला परेशान और गुस्से में थी।



जिसके बाद अपनी सास को बच्चों को देखने को कहा और घर के पीछे खेत की ओर चली गई। काफी देर तक महिला दिखाई नहीं पड़ने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो देखा कि महिला साड़ी के फंदे से नीम के पेड़ में लटकी हुई थी। परिजनों ने इस घटना की सूचना मृत महिला के मायके और पति को दी। वहीं सूचना पाकर पति और मायके वाला घटनास्थल पर पहुंचे। मृत महिला की शादी वर्ष 2021 में हुई थी।महिला सोहन पंडित की दूसरी पत्नी थी। वहीं पहली पत्नी से भी विवाद हुआ था,जिसके के बाद 2015 में घर छोड़कर चली गई थी। सोहन की दूसरी शादी 2021 में बुढ़ेई थाना क्षेत्र की सगापहाड़ी टोला नैयाडीह में सरस्वती देवी से हुई थी। मायके वालों ने इस घटना की सूचना सारठ थाना में दी। वहीं सारठ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।



Copy