महिला कैदी के साथ यौन शोषण मामला : रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने दिए जांच के आदेश
Edited By:
|
Updated :18 May, 2026, 04:20 PM(IST)
रांची:होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार जेल) में महिला कैदी के यौन शोषण और गर्भवती होने के मामले में रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने जांच के आदेश दिये हैं. इस गंभीर प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने स्पष्ट कहा है कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
बता दें कि इस मामले में जेल अधीक्षक पर महिला कैदी का शारीरिक और मानसिक शोषण करने और उसे गर्भवती करने का गंभीर आरोप लगा है. मामले में उपायुक्त ने कहा कि आरोपों के आधार पर तथ्यों की पुष्टि के लिए जांच के आदेश दिये गये हैं. मामले की जांच पड़ताल ADM (विधि-व्यवस्था) और SDM द्वारा की जा रही है. जांच पड़ताल में खुलासे होने के बाद भी आरोप स्पष्ट हो पाएगा.





