गढ़वा:- जिला समाहरणालय में मौजूद ये युवक थे पहले बेरोजगार आज इनकी ख़ुशी दोगुनी हो गई है क्योंकि इन्हे मनरेगा अंतर्गत संविदा आधारित तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता के समकक्ष), तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष), लेखा साहयक तथा कम्प्यूटर सहायक के रूप में इन्हे नियुक्ति पत्र मिली है। समाहरणालय गढ़वा के सभागार में उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने एक-एक कर सभी चयनित अभ्यर्थियों से परिचय लिया एवं सभी को शुभकामनाएं देते हुए उत्तरदायित्व पूर्ण अपने कर्तव्य का निर्वहन करने को कहा। तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष) के रूप में 11 अभ्यर्थियों को उपायुक्त द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता के समकक्ष) के रूप में 8 अभ्यर्थियों को उपायुक्त द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। लेखा सहायक के रूप में 1 अभ्यर्थी को उपायुक्त द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया जबकि कम्प्यूटर सहायक के रूप में 3 अभ्यर्थीयों को उपायुक्त द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। नौकरी पाकर युवा फुले नही समा रहे थे कलतक ये बेरोजगार के श्रेणी मे आते थे जबकि आज उनके हाथो मे नियुक्ति पत्र है।

गढ़वा जिले में 23 बेरोजगार युवाओं को मिला एक साथ नियुक्ति पत्र,नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे युवाओं के चेहरे

वहीं मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के संकल्प के आलोक में मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता के समकक्ष) 10 पदों पर, तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष) 12 पदों पर, लेखा साहयक के एक पद पर तथा कम्प्यूटर सहायक के 3 पद पर संविदा आधारित नियुक्ति की गई। उन्होंने कहा की इस नियुक्ति प्रक्रिया मे पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गई है।