हिमंता सरकार पर प्रहार : असम में आदिवासियों की दयनीय हालत-मिथिलेश ठाकुर
रांची:झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और जेएमएम नेता मिथिलेश ठाकुर ने असम सरकार पर जमकर प्रहार किया है. उन्होंने कहा किअसम में आदिवासी समाज अंग्रेजों के गुलामी व्यवस्था से भी बुरी हालत में है. उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने तो अपनी शासन व्यवस्था में लोगों को गुलाम बनाकर रखा था, लेकिन वर्तमान में असम की बीजेपी सरकार ने आदिवासियों के लिए इस तरह की व्यवस्था रखी है कि वहां के आदिवासी समाज केवल जिंदा रह सके और सरकार केवल अपना काम आदिवासियों से निकलवा सके.
पूर्व मंत्री नेदावा किया है कि असम में आदिवासियों को बंधवा मजदूर बना लिया गया है,जिसके हक और अधिकार की लड़ाई झारखंड मुक्ति मोर्चा लड़ेगी और उन्हें मुक्त कराएगी.
वहीं,मिथिलेश ठाकुर ने हाल के दिनों में कांग्रेस और जेएमएम के बीच आई तल्खी को लेकर भी अपना बेबाक बातें रखी है. कहा कि बिहार चुनाव के दौरान आरजेडी ने उनके साथ सौतेलापन व्यवहार किया है. जिसके कारण बिहार विधानसभा के चुनाव में उन्हें गठबंधन के तहत सीट नहीं मिली है. यही हाल असम चुनाव में भी हुआ है, जहां कांग्रेस के साथ तालमेल नहीं नहीं बैठ सका.उन्होंने कहा कि फिर भी जेएमएम गठबंधन धर्म का पालन करेगी,क्योंकि पार्टी गठबंधन धर्म पालन करने में विश्वास करती है.





