Jharkhand News : गोड्डा सांसद डॉ.निशिकांत दुबे पहुंचे सारठ के पूर्व विधायक चुन्ना सिंह के आवास, राजनीतिक हलकों में तरह -तरह के लगाए जा रहे कय़ास

Edited By:  |
Reported By:
Godda MP Dr. Nishikant Dubey reached the residence of former Sarath MLA Chunna Singh, various speculations are being made in political circles. Godda MP Dr. Nishikant Dubey reached the residence of former Sarath MLA Chunna Singh, various speculations are being made in political circles.

मधुपुर:- गोड्डा सांसद डा०निशिकांत दूबे आज सारठ के पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह के मधुपुर स्थित आवास पहुंचे और उनका कुशल क्षेम लिया। सांसद निशिकांत व पूर्व विधायक चुन्ना सिंह के इस मुलाकात को लेकर संथाल परगना के राजनीतिक हलकों में तरह - तरह के कयास लगाये जा रहे है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।



हालांकि मौके पर सांसद निशिकांत ने इस मुलाकात को महज औपचारिक बताते हुए कहा कि चुन्ना सिंह उनके बड़े भाई के मित्र है,पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में चुन्ना सिंह चोटिल हो गए थे। वे सिर्फ कुशल क्षेम लेने चुन्ना सिंह के आवास आए थे। बता दें उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह सारठ विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके है और संथाल परगना की राजनीति में उनकी एक अलग पहचान है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि सांसद निशिकांत व पूर्व विधायक चुन्ना सिंह की मुलाकात ऊँट किस करवट बैठता है।



Copy