Hindi News / राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी ईद की मुबारकबाद,देशभर में अदा की...

ईद-उल-फितर : राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी ईद की मुबारकबाद,देशभर में अदा की जा रही नमाज

Edited By:  |
eid-ul-fitar eid-ul-fitar

नई दिल्ली:देशभर में आज मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाया जा रहा. रमजान के 30 रोजों के बाद ईद का चांद दिखने के बाद से ही खुशी की लहर दौड़ गई. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं है. उन्होंने X हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि ईद का यह त्योहार आपसी भाईचारे, दया और खुशी को बढ़ाए.साथ ही सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत लेकर आए.

ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का बेहद खास त्योहार माना जाता है. आज के दिन लोग सुबह में सबसे पहले ईद की नमाज अदा करते हैं. यह त्योहार खुशियां बांटने और आपसी भाईचारे को बढ़ाने का संदेश देता है.

रमजान के पूरे 30 रोजे और इबादतों के बाद देशभर में खुशी का माहौल उस वक्त देखने को मिला है,जब ईद का चांद नजर आया. चांद दिखते ही मस्जिदों से ऐलान होने के बाद लोग एक दूसरे से गले मिलकर बधाईयां दी.