Hindi News / रांची में सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि,कहा-झारखंड स्थापना में उनका योगदान अमिट

दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि : रांची में सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि,कहा-झारखंड स्थापना में उनका योगदान अमिट

Edited By:  |
durga soren ki punyatithi durga soren ki punyatithi

रांची: झारखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की आज पुण्यतिथि है. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरूवार को लोवाडीह, नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक स्थल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय और सुप्रियो भट्टाचार्य ने भी भावभिनी श्रद्धांजलि दी. सीएम ने कहा कि बड़े भाई स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जैसे कर्मठ एवं युवा नेताओं पर हम सभी को गर्व है.

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड राज्य आंदोलन के महान योद्धा, समाजसेवी और क्रांतिकारी दुर्गा सोरेन के योगदान को याद किया. सीएम ने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा की मिसाल रहा है. वे सदैव गरीबों, वंचितों, आदिवासियों और शोषितों की आवाज बने रहे. उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन ने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई और वंचितों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया. हर वर्ष की भांति आज हम सभी लोग यहां एकत्रित होकर दुर्गा सोरेन को याद करते हैं. स्वर्गीय दुर्गा सोरेन एक दूरदर्शी, संघर्षील एवं जनभावनाओं से जुड़े हुए नेता थे, उनका जीवन जन कल्याण के प्रति समर्पित रहा.

सीएम ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि झारखंड राज्य की स्थापना में उनका योगदान अमिट है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है. उनकी विचारधारा और सिद्धांत आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं.