Hindi News / झारखंड के सत्ताधारी दल और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप जारी

डीजल-पेट्रोल और एलपीजी क्राइसिस पर सियासत : झारखंड के सत्ताधारी दल और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप जारी

Edited By:  |
diesel petrol or lpg crises par siyasat diesel petrol or lpg crises par siyasat

रांची:मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे वार के बीच डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की क्राइसिस को लेकर राजनीति गरमा गई है. सत्ताधारी दल और विपक्षी नेताओं में बयानों के तीर चल रहे हैं. इस मामले पर जेएमएमप्रवक्ता मनोज पांडे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ही घटनाओं का जिक्र करते हुए सभी को अलर्ट रहने की बात कही थी, लेकिन सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने आने वाले समय में देश में लॉकडाउन जैसी स्थिति होने की संभावना जाहिर की तो बीजेपी की तरफ से भ्रम फैलाने का आरोप लगाया जा रहा है.

झारखंड में सत्ताधारी दल के घटक दल कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने भी कहा कि जिस प्रकार की स्थितियां बनती जा रही है, वैसे में यदि देश में लॉकडाउन की स्थिति पैदा हो जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी. उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी की ओर से लॉकडाउन के बारे में कहा गया था तो केंद्र सरकार की तरफ से कांग्रेस पार्टी पर ही सवाल उठा दिया गया था और एक बार फिर वही स्थितियां बनती जा रही है, लेकिन सरकार कह रही है कि सब कुछ समान है.

इधर, बीजेपी का कहना है कि झारखंड के सत्ताधारी दल के नेता और मंत्री भ्रम फैला रहे हैं और आरोप केंद्र सरकार पर लगा रहे हैं. प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि देश में आज भी सामान स्थितियां है और सरकार ने जब भरोसा जताया है तो किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. इस पर सत्ताधारी दल के नेता-मंत्री केवल राजनीति करने में लगे हुए है.