Hindi News / रांची के मेडिकल स्टोर में लटका ताला,ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध

दवा विक्रेताओं का हड़ताल : रांची के मेडिकल स्टोर में लटका ताला,ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध

Edited By:  |
dawa vikretaon ka hadtal dawa vikretaon ka hadtal

रांची:ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में शहर के सभी छोटे-बड़े मेडिकल स्टोर में बुधवार सुबह से ताला लटका हैं. दवा दुकानदारों की इस हड़ताल का सीधा असर मरीजों और उनके परिजनों पर देखने को मिल रहा है. सुबह से ही लोग जरूरी दवाइयों के लिए एक दुकान से दूसरी दुकान भटकते नजर आए. खासकर बुजुर्ग, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज और छोटे बच्चों के परिजन ज्यादा परेशान दिखे.

हड़ताली दुकानदारों का केन्द्र सरकार से मांग है कि अभिलंब ऑनलाइन दवा की बिक्री को बंद किया जाए.दवा दुकानदारों का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए दवाइयों की बिक्री लगातार बढ़ रही है, जिससे स्थानीय मेडिकल दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है. आरोप है कि कई ऑनलाइन कंपनियां नियमों की अनदेखी कर भारी छूट देकर दवाइयां बेच रही हैं, जिससे पारंपरिक मेडिकल दुकानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. इसी के विरोध में दवा दुकानदारों ने एकजुट होकर बंदी का आह्वान किया.