दर्दनाक हादसा : पुरी के समुद्र में नहाने के दौरान मां-बेटे की डूबने से हुई मौत,धुर्वा के रहनेवाले थे दोनों

Edited By:  |
dardnak hadsa dardnak hadsa

रांची:ओडिशा के पुरी में बड़ा हादसा हुआ है. सुमद्र में नहाने के दौरान राजधानी रांची के रहनेवाला दो लोगों की डूबने से मौत हो गी है. धुर्वा निवासी कुसुम गुप्ता और उनके बेटे हंसराज गुप्ता की डूबने से जान चली गई है. घटना पूरी के चक्रतीर्थ रोड पर पिंक हाउस इलाके के पास हुई है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कुसुम गुप्ता तेज लहर में बह गई थी. मां को बचाने के क्रम में बेटे की भी जान चली गई. तेज बहाव ने उसे भी अपने चपेट में ले लिया.