CO साहब की गाड़ी के नीचे जहरीला सांप : मोकामा प्रखंड कार्यालय में मचा हड़कंप, कर्मचारी दहशत में

Edited By:  |
Reported By:
co sahaeb ki gari ke niche saap mokama prakhand karyalal me macha hadkamp co sahaeb ki gari ke niche saap mokama prakhand karyalal me macha hadkamp

MOKAMA : पटना जिले के मोकामा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां सीओ साहब की गाड़ी के नीचे अचानक जहरीला सांप आ गया । सांप को देखकर कार्यालय में कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। बार-बार सांप निकलने से प्रखंड कार्यालय के कर्मचारी दहशत में दिखें।

मोकामा प्रखंड कार्यालय से जहरीले सांप को पकड़ा गया है। दरअसल मोकामा प्रखंड कार्यालय में जब अंचलाधिकारी (सीओ) के ड्राइवर ने गाड़ी हटाया तब वहां जहरीला सांप नजर आया। सांप को देखकर कार्यालय में हड़कंप मच गया। सांप को देखने के लिए वहां भारी भीड़ जमा हो गयी। लोगों ने बताया कि ये जहरीला सांप है। रसल वाइपर प्रजाति का ये सांप बताया जा रहा है।

लगातार मोकामा प्रखंड कार्यालय में यह दूसरी दफा है जब जहरीला सांप प्रखंड मुख्यालय से रेस्क्यू किया गया है। बार-बार सांप मिलने से प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मचारियों में दहशत है। सांप को रेस्क्यू कर जंगलों में छोड़ दिया गया है।

मोकामा से विकास की रिपोर्ट ...


Copy