Hindi News / हेमंत सोरेन से मिले डेफ क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल,खिताब जीतने पर सराहना

सीएम ने खिलाड़ियों का बढ़ाया मान : हेमंत सोरेन से मिले डेफ क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल,खिताब जीतने पर सराहना

Edited By:  |
cm ne khiladiyon ka badhaya maan cm ne khiladiyon ka badhaya maan

रांची:मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरूवार को हेमन्त सोरेन से झारखंड डेफ(बधिर) क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल एवं भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टाटा डिगवाडीह स्टेडियम, धनबाद में आयोजित डेफ क्रिकेट टूर्नामेंट/सीरीज के फाइनल में नेपाल को पराजित कर खिताब जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी. मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

झारखंड के लिए गर्व का पल

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल देश, बल्कि झारखंड के लिए गर्व का विषय है. भारतीय डेफ(बधिर )क्रिकेट टीम में झारखंड के कई खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करना राज्य की खेल प्रतिभा, समर्पण और क्षमता का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है.

मुख्यमंत्री से मुलाकातकरने वाले प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में झारखंड डेफ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रंजीत कुमार, डेफ क्रिकेट टीम के कप्तान सोनू सिंह, खिलाड़ी रुस्तम हुसैन, शोएब अख्तर, दीपक कुमार एवं अनुवादक रीमा साहु मौजूद रही.