Hindi News / झारखंड विधानसभा में राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2026 पेश किए जाने के बाद पारित

बजट सत्र : झारखंड विधानसभा में राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2026 पेश किए जाने के बाद पारित

Edited By:  |
budget satra budget satra

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को सदन की दूसरी पाली में झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2026 पेश किया गया. उच्च एवं तकनीकी विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार द्वारा पेश किए जाने के बाद इस पर विस्तार से चर्चा हुई. विस्तृत चर्चा के बाद झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2026 को सदन से पारित किया गया. इसके बाद सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

इस विधेयक का मुख्य उद्देश्य है झारखंड के सभी राज्य विश्वविद्यालयों को एक समान ढांचे के अंतर्गत एकीकृत करना और विश्वविद्यालयों में प्रशासन, शासन और शैक्षणिक मानकों को सुव्यवस्थित करना. सभी विश्वविद्यालयों में अनुसंधान प्रयासों को एकीकृत करके अनुसंधान और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा. यह विधेयक विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कालेजों में प्रवेश, परीक्षा और वित्तीय प्रबंधन जैसी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने का प्रयास करता है.