बजट सत्र : झारखंड विधानसभा में कई मुद्दों पर उठा सवाल, जानिए सरकार के मंत्रियों ने क्या दिया जवाब

Edited By:  |
budget satra budget satra

रांची:झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के नौंवें दिन सदन में संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि बाह्य कोटा से काम कर रहे सीएम,सचेतक,बोर्ड निगम के अध्यक्षों के आप्त सचिव व निजी सहायकों को सरकारी और संविदाकर्मियों की तरह बीमा सहित अन्य लाभ जरूर मिलेगा. जब तक वे पद पर बने रहेंगे. सरकार ने बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू किया है. सरकार के विभिन्न विभागों में कर्मियों के रिक्त पदों को भरने के सवाल पर वित्त मंत्री ने सभी रिक्त पदों को भरने का भरोसा दिलाया.

वहीं,सदन में जेडीयू विधायक सरयू राय ने बढ़ते अपराध और उग्रवाद को लेकर सवाल उठाया. इस पर सरकार के मंत्रीयोगेंद्र प्रसाद नेआपराधिकगतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने का भरोसादिलाया. इसके अलावा मादक पदार्थो यानी अफीम की खेती की रोकथाम पर भी सवाल उठाया गया. विपक्ष ने पुलिस विभाग पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं. इस पर भी मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.