BPSC TRE-4 : अभ्यर्थियों में भारी उबाल,नोटिफिकेशन जारी नहीं करने पर इस तिथि को करेंगे महाआंदोलन
पटना:राज्यभर मेंबीपीएससी टीआरई-4 की वैकेंसी का लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के सब्र का बांध अब टूट चुका है.बीपीएससी को अधियाचना मिलने के एक महीने से अधिक समय होने के बावजूद टीआरई-4 का विज्ञापन नहीं निकलने पर लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों में नाराजगी है. इसी कड़ी में बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थियों ने पटना के वीर चंद पटेल पथ पर एकजुट होकर बिहार लोक सेवा आयोग से जल्द नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की. अभ्यर्थियों ने टीआरई-4 का नोटिफिकेशन जारी नहीं करने पर 18 मार्च को राजधानी की सड़कों पर महाआंदोलन करने की चेतावनी दी है.
दो वर्षों से वैकेंसी का इंतजार
छात्र नेता दिलीप कुमार ने वीरचंद पटेल पथ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 18 मार्च को महा आंदोलन करने की घोषणा की है. दिलीप कुमार ने कहा कि टीआरई-4 के लाखों अभ्यर्थी दो वर्षों से वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं. पिछले एक वर्ष से शिक्षा मंत्री के द्वारा जा रहा है कि 10-15 दिनों में वैकेंसी आ जाएगी. चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान भी वादा किया गया था कि टीआरई-4 का विज्ञापन जल्द जारी होगा.
टीआरई-4 अभ्यर्थियों को गुमराह करने का आरोप
बीपीएससी ने फरवरी द्वितीय सप्ताह में एक नोटिस भी जारी किया था. जिसमें भरोसा दिया गया था कि शीघ्र ही टीआरई 4 का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा, लेकिन एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विज्ञापन जारी नहीं किया गया है. छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि बार-बार टीआरई-4 अभ्यर्थियों को गुमराह किया जा रहा है.
18 मार्च को सड़कों पर उतरेंगे शिक्षक अभ्यर्थी
विज्ञापन के इंतजार में हजारों अभ्यर्थियों की उम्र समाप्त होती जा रही है. इसीलिए मजबूरन सभी टीआरई-4 अभ्यर्थी आंदोलन करने पर बाध्य है. 18 मार्च को पटना कॉलेज से महाआंदोलन किया जाएगा और बीपीएससी कार्यालय तक मार्च निकालने का फैसला लिया है.
'मुख्यमंत्री की छवि को किया जा रहाधूमिल'
छात्र नेता दिलीप कुमार ने सरकार पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान लगातार टीआरई-4 की वैकेंसी की बात कर रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ बीपीएससी अधियाचना मिलने के बावजूद भी विज्ञापन जारी नहीं की गई है. बीपीएससी द्वारा मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल किया जा रहा है. मुख्यमंत्री का सम्मान करते हुए बीपीएससी को टीआरई 4 का विज्ञापन जारी करना चाहिए.





