BIHAR NEWS : बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने निशांत कुमार को राजनीतिक सफर शुरू करने पर दी बधाई
पटना: बिहार बार काउंसिल भवन स्थित चैम्बर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके परमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करने पर बिहार स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है. रमाकांत शर्मा ने उन पर भरोसा जताते हुए कहा किनिशांत कुमार एक सौम्य, शांत और सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं और वे अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए एक मिशाल पेश करेंगे.
बिहार बार काउंसिल के सदस्य व पटना हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता योगेश चन्द्र वर्मा ने कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद न्यायिक क्षेत्र में महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि बार काउंसिल सहित सभी अधिवक्ता संघों में महिला वकीलों को एक तिहाई प्रतिनिधित्व मिलनी चाहिए.
रमाकांत वर्मा ने निशांत कुमार के बारे में में कहा. उन्होंने सरकारी वकीलों की नियुक्ति में भी हर स्तर पर महिला वकीलों को उचित स्थान देने की मांग की.उन्होंने कहा कि वकालत के क्षेत्र में महिलाओं ने अपने परिश्रम से एक मुकाम हासिल किया है, लेकिन उन्हें जो सम्मान मिलना चाहिए वह अब तक नहीं मिल पाया है.
इस अवसर पर अधिवक्ता राम जीवन प्रसाद सिंह,राजा राम राय, सुधा अम्बष्ठ,पल्लवी पटेल सहित अनेक वकील उपस्थित रहे.





