महिला मुखिया ने विधवा का पेंशन हड़पा : बेटी की शादी में मदद का दिया भरोसा, फिर कर दिया ये बड़ा खेल

Edited By:  |
Reported By:
BIHAR MUKHIYA STORY BIHAR MUKHIYA STORY

MUZAFFARPUR :मुजफ्फरपुर में वर्तमान मुखिया का कारनामा सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।। श्रम विभाग के द्वारा भेजी गई राशि का फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। मुखिया के द्वारा विधवा महिला के खाते से डेढ़ लाख रुपए की निकासी फर्जी तरीके से कर ली गई। पीड़ित परिजनों को भनक तक नहीं लगने दी।मामला उजागर होने के बाद पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन दिया है और पंचायत के मुखिया और उसके समर्थकों के ऊपर FIR दर्ज की गई हैं।

मामला जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के उनसर पंचायत का बताया जा रहा है। उनसर पंचायत की महिला किरण देवी के पति की मौत ढाई साल पहले हो गई थी। जॉब कार्ड होने की वजह से पूर्व मुखिया के द्वारा फॉर्म अप्लाई कर दिया गया था। स्वीकृत होने के बाद पीड़ित महिला के खाते पर राशि पहुंची।। श्रम विभाग की राशि आने की जानकारी वर्तमान मुखिया सरोज कुमारी को मिली।

राशि हड़पने के नीयत से मुखिया ने अपने समर्थकों को लगा दिया और पीड़ित विधवा महिला को अपने दरवाजे पर बुलवाया। महिला को बेटी की शादी में 50 हजार राशि से मदद का प्रलोभन देकर बैंक अकाउंट, जॉब कार्ड, आधार कार्ड समेत सभी दस्तावेज जमा करवा लिए। इस बात की जानकारी किसी को ना देने को कहा। वहीं पीड़ित महिला पंचायत ने मुखिया को फरिश्ता समझकर अपने सारे दस्तावेज दे दिए। जिसके बाद समर्थक के द्वारा एक बैंक में ले जाया गया और फर्जी तरीके से डेढ़ लाख रुपए निकासी कर ली गई। सर्वर डाउन का बहाना बनाकर वापस उसे घर भेज दिया गया।

जब पीड़ित महिला को भनक लगी तो नजदीकी सीएसपी पर जांच की। पता चला उसके खाते से डेढ़ लाख रुपए की निकासी करवा ली गई और ₹50000 छोड़ दिया है।। इसके बाद महिला शिकायत लेकर थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। बताया जा रहा है कि पीड़ित किरण देवी के पति की मौत वर्ष 2020 में हो गई थी। दो बेटी और एक बेटा के साथ विधवा महिला अपना जीवन यापन कर रही थी। लेबर कार्ड होने की वजह से पंचायत के तत्कालीन मुखिया ने श्रम विभाग द्वारा मिलने वाली राशि के लिए अप्लाई कर दिया थी। श्रम विभाग के द्वारा खाते में राशि आने कि भनक लगने के बाद मुखिया सरोज कुमारी और उसके समर्थकों के द्वारा गलत तरीके से डेढ़ लाख की निकासी की गई।अवैध तरीके से राशि निकासी कर लेने के बाद बात आग की तरफ फैलने गई। पीड़ित ने वर्तमान मुखिया सरोज कुमारी और उसके समर्थक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है।

घटना के संबंध में पीड़ित महिला किरण देवी ने बताया कि कि मेरी दो बेटी और एक बेटा है। एक बड़ी बेटी की शादी की उम्र हो चुकी है मुखिया और उसके समर्थक के द्वारा अपने दरवाजे पर बुलवाया गया जब हम पहुंचे तो हमारे बेटी के शादी में सरकार की योजना से मदद करवाने की बात कही है हमने सारे दस्तावेज उन्हें उपलब्ध करवा दिया। एक दिन बैंक में ले जाया गया जिसके बाद वापस कर दिया गया और कहा गया कि लिंक फेल है दोबारा जब हम सीएसपी के गए तो पता चला कि डेढ़ लाख की राशि निकाली गई है।


Copy