Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में 33 प्रस्ताव पर लगी मुहर
राँची:-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कुल33प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
★नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय,पलामू अंतर्गत लातेहार जिले के बालूमाथ में डिग्री महाविद्यालय,बालूमाथ,लातेहार के निर्माण कार्य हेतु रू०38,82,08,000/-(अड़तीस करोड़ बयासी लाख आठ हजार) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
★वर्ष2026में झारखण्ड सरकार के सरकारी कार्यालयों,उपक्रमों तथा बैंकों में सार्वजनिक एवं अन्य अवकाश घोषित करने की स्वीकृति दी गई।
★माननीय न्यायालय द्वाराW.P. (S) No. 625/2021,वन्दना भारती एवं अन्य बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य में दिनांक04.10.2024को पारित न्यायादेश तथाCont Case No. 1040/2024में दिनांक-02.05.2025को पारित अंतरिम आदेश के अनुपालन के क्रम में वादियों श्रीमती वन्दना भारती तथा श्रीमती सुषमा बड़ाईक की उप समाहर्त्ता के पद पर नियुक्ति तिथि संशोधित करने तथा वरीयता पुनर्निर्धारण करने की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।
★केन्द्र सरकार द्वारा अधिसूचित बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 (The Dam Safety Act, 2021)के तहत झारखण्ड राज्य मेंState Committee on Dam Safety (SCDS)के पुनर्गठन की स्वीकृति दी गई।
★गोड्डा अन्तर्गत "घाटबंका (NH-333A)से देवडांड़ (दामा) (सुन्दरपहाड़ी-अगिया मोड़, ODRपथ पर) भाया संदमारा,बेलबथान,राजदाहा एवं जामकुंदर पथ के कि०मी०0.00से किमी०17.808 (कुल लं०-17.808कि०मी०) को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण / पुनर्निर्माण कार्य (भू-अर्जन,युटिलिटी शिफ्टिंग, Rehabilitaion & ResettlementएवंPlantationसहित)" हेतु रू०127,54,22,800/-एक सौ सताईस करोड़ चौवन लाख बाईस हजार आठ सौ) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
★साहेबगंज जिलान्तर्गत "दिग्धी मोड़ (NH-80)से मालिन रिसौड़ मोड़ (NH-80) (कुल लं०-8.176कि०मी०)" को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण / पुनर्निर्माण कार्य (पुलों के निर्माण,भू-अर्जन,युटिलिटी शिफ्टिंग एवंPlantationसहित)" हेतु रू०61,57,55,800/-(इकसठ करोड़ सन्तावन लाख पचपन हजार आठ सौ) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
★पथ प्रमण्डल,डालटनगंज अन्तर्गत "डालटनगंज से चैनपुर पथ (चैनपुर ब्लॉक) में नॉर्थ कोयल नदी पर उच्चस्तरीय सेतु निर्माण कार्य (पहुँच पथ निर्माण,भू-अर्जन, R&RएवंElectrical Utility Shiftingसहित) (Span Arrangement-12x37.20m)"हेतु रू०64,06,15,000/- (चौंसठ करोड़ छः लाख पंद्रह हजार) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
★पथ प्रमण्डल,गुमला अन्तर्गत बांकुटोली-कुरकुरा बानो पथ (कुल लम्बाई-33.568कि०मी०) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य (भू-अर्जन,यूटिलिटी शिफ्टींग एवं पुल निर्माण सहित) हेतु रु०140,51,68,000/- (एक सौ चालीस करोड़ इक्यावन लाख अड़सठ हजार) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
★WP(S) No-3574/2021बुकेश्वर हाँसदा एवं अन्य बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य में माननीय न्यायालय द्वारा पारित न्यायादेश दिनांक06.10.2025एवं दिनांक20.09.2022को पारित आदेश के अनुपालन हेतु वादीगण की सेवा नियमितीकरण की स्वीकृति दी गई।
★झारखण्ड राज्य में गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केन्द्र,मुटा के संचालन हेतु सरकार की ओर से प्रधान मुख्य वन संरक्षक,वन्यप्राणी एवं मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक,झारखण्ड एवंBombay Natural History Society (BNHS)के बीचMoUका अनुमोदन वित्त नियमावली के नियम235को शिथिल करते हुए वित्त नियमावली के नियम245के तहत किए जाने की स्वीकृति दी गई।
★माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय अन्तर्गत दायर वाद संख्या-WPS No.5991/2022,नीरा कुमारी बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य में पारित आदेश के अनुपालन के क्रम में श्रीमती नीरा कुमारी की सेवा नियमित करते हुए उन्हें अनुमान्य वित्तीय लाभ प्रदान किये जाने की स्वीकृति दी गई।
★माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय अन्तर्गत दायर वाद संख्या-WPS No. 5220/2024,राम बहादुर मोची बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य में पारित आदेश के अनुपालन के क्रम में स्व० राम बहादुर मोची,भूतपूर्व पदचर की सेवा सम्पुष्ट करते हुए देयACP/MACPका वित्तीय लाभ प्रदान किये जाने की स्वीकृति दी गई।
★भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक का31मार्च2022को समाप्त हुए वर्ष के लिए झारखण्ड में लघु खनिजों के प्रबंधन पर प्रतिवेदन,झारखण्ड सरकार,वर्ष2025की प्रतिवेदन संख्या-4 (निष्पादन लेखापरीक्षा) को झारखण्ड विधान सभा के पटल पर आगामी सत्र में उपस्थापन की स्वीकृति दी गई।
★WP(S) No.-5588/2024 Dr. Pushplata V/s State of Jharkhand & Ors.में दिनांक-14.10.2025को पारित न्यायादेश के अनुपालन हेतु डॉ० पुष्पलता के योगदान स्वीकृत करने की स्वीकृति दी गई।
★राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल,परसपानी,गोड्डा के इंटर्नी छात्र-छात्राओं के मासिक वृत्तिका राशि में वृद्धि की स्वीकृति दी गई।
★रिम्स,रांची के अधीन कार्यरत सरकारी सह-प्राध्यापकों को प्राध्यापक के पद पर दिनांक01.07.2019के प्रभाव से प्रोन्नति प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।
★डॉ० प्रभु सहाय लिण्डा,चिकित्सा पदाधिकारी,सदर अस्पताल,गोड्डा को सेवा से मुक्त करने की स्वीकृति दी गई।
★डॉ० अंजना गांधी,सहायक प्राध्यापक,सर्जरी विभाग,शेख भिखारी चिकित्सा महाविद्यालय,हजारीबाग को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दी गई।
★राजकीय मेला / महोत्सवों के आयोजन हेतु संशोधित मार्गदर्शिका की स्वीकृति दी गई।
★राज्य में अवस्थित सम्बद्धता प्राप्त उपशास्त्री (इंटर) स्तर एवं शास्त्री स्तर (स्नातक) के संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को पंचम,छठा एवं सप्तम पुनरीक्षित वेतनमान की स्वीकृति दी गई।
★ "मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना" में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
★ WP(S) No-1003/2021माया देवी एवं अन्य बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य में दिनांक:-09.02.2024को पारित न्यायादेश के अनुपालन हेतु दैनिक वेतनभोगी के रूप में की गयी सेवावधि को सेवान्त लाभों हेतु गणना के निमित स्वीकृति दी गई।
★खरीफ विपणन मौसम2025-26एवं आगामी खरीफ विपणन वर्षों में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान अधिप्राप्ति के लिए'झारखण्ड राज्य धान अधिप्राप्ति योजना'की स्वीकृति दी गई।
★खरीफ विपणन मौसम2025-26में धान अधिप्राप्ति हेतु धान के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा किसानों को बोनस की राशि की स्वीकृति एवं इस हेतु कुल48करोड़60लाख रुपए स्वीकृति दी गई। न्यूनतम समर्थन मूल्य और बोनस दोनों मिलाकर2450रुपए प्रति क्विंटल धान अधिप्राप्ति की दर निर्धारित किए जाने की स्वीकृति दी गई।
★पथ प्रमण्डल,राँची अन्तर्गत "सिरमटोली चौक-राजेन्द्र चौक-मेकॉन गोलचक्कर (Mecon Round about) (कुल लंबाई-2.34कि०मी०) पर चार लेन फ्लाईओवर (Flyover) /एलिवेटेड (Elevated) road cumआर०ओ०बी० (ROB)निर्माण कार्य (भू-अर्जन,युटिलिटी शिफ्टिंग तथाresettlementएवंrehabilitationसहित)" हेतु रू०470,12,79,800/- (रूपये चार सौ सत्तर करोड़ बारह लाख उन्नासी हजार आठ सौ) मात्र की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
★हजारीबाग जिलान्तर्गत अंचल-बड़कागांव के विभिन्न मौजा,विभिन्न खाता संख्या,विभिन्न प्लॉट संख्या,विभिन्न किस्म,कुल रकबा41.965एकड़,गैरमजरूआ खास एवं गैरमजरूआ आम खाते की भूमि कुल देय राशि16,91,71,252 /- (सोलह करोड़ इक्यानवे लाख इकहत्तर हजार दो सौ बावन) रूपये मात्र की अदायगी पर बादम कोयला खनन परियोजना हेतुNTPC Lid.के साथ30वर्षों के लिए सःशुल्क लीज बंदोबस्ती की स्वीकृति दी गई।
★वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अन्तर्गत गठित झारखण्ड पारिस्थितिकी पर्यटन प्राधिकार (JETA)केArticles of Association (Rules, Regulations and Byelaws)में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
★विनोबाभावे विश्वविद्यालय,हजारीबाग अंतर्गत चतरा जिले में सिमरिया विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत डिग्री महाविद्यालय,सिमरिया,चतरा के निर्माण कार्य हेतु रू०34,62,10,300/- (चौतीस करोड़ बासठ लाख दस हजार तीन सौ रूपये) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
★राँची विश्वविद्यालय,राँची एवं इसके अंतर्गत अंगीभूत महाविद्यालयों में शैक्षणिक तथा गैर-शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन (Restructuring)की स्वीकृति दी गई।
★हजारीबाग जिलान्तर्गत अंचल बड़कागाँव के मौजा-रूदी अंतर्निहित कुल रकबा52.57एकड़,गैमजरूआ खास,किस्म जंगल झाड़ी भूमि कुल देय राशि12,86,60,182/- (बारह करोड़ छियासी लाख साठ हजार एक सौ बयासी) रूपये मात्र की अदायगी पर बादम कोयला खनन परियोजना हेतु एन०टी०पी०सी० लिमिटेड के साथ30वर्षों के लिए सःशुल्क लीज बंदोबस्ती करने की स्वीकृति दी गई।
★झारखण्ड राज्य के अंतर्गत झारखण्ड खनिज धारित भूमि उपकर अधिनियम, 2024की धारा-10के तहत प्रदत्त शक्तियों के द्वारा अधिनियम की अनुसूची में संशोधन के बावत मंत्रिपरिषद की स्वीकृति दी गई।
★झारखण्ड कोषागार संहिता, 2016 (Jharkhand Treasury Code, 2016)में संशोधन/परिमार्जन की स्वीकृति दी गई।
*★वित्तीय वर्ष-2024-25के लिये भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक का वित्त लेखे भाग -1एवंIIतथा विनियोग लेखे से संबंधित लेखा परीक्षा प्रतिवेदन को झारखण्ड विधान सभा के पटल पर उपस्थापन की स्वीकृति दी गई





