14वें JPSC गड़बड़ी मामला : पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते पहुंचे सीआईडी दफ्तर,BJP ने की गिरफ्तारी की मांग
रांची:जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को सीआईडी ने समन जारी किया है. इसी क्रम में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष सीआईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं. सीआईडी ने जेपीएससी में कथित अनियमितताएम और गड़बड़ी मामले में पूर्व अध्यक्ष को समन जारी कर सवाल जवाब के लिए सीआईडी दफ्तर बुलाया है. 14वें जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले को लेकर समन भेजा गया है.एल.खियांग्ते से विस्तृत पूछताछ की तैयारी की गई है. डिजिटल टेंपरिंग, बैकडेट में सर्वर और ओएमआर शीट में फेरबदल के गंभीर आरोपों पर पूर्व अध्यक्ष की भूमिका और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल हो सकते हैं.
बता दें कि जांच एजेंसी इस मामले में गिरफ्तार 5 आरोपियों यानी जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता और परीक्षा एजेंसी tdpl के निदेशक रामवीर सिंह, मार्केटिंग मैनेजर मनोज कुमार तिवारी उर्फ अभय कुमार तिवारी, दो तकनीकी प्रोग्राम उस्मान एवं एवाद से पिछले तीन दिनों से पूछताछ कर रही है.
अब इस मामले में सीआईडी ख्यांएगते से tdpl को टेंडर आवंटन और परीक्षा संचालन की जिम्मेवारी सौंपने की पूरी प्रक्रिया पर जवाब तलब करेगी. उनसे पूछा जाएगा कि जब टीडीपीएल को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था तो उसे जेपीएससी जैसी सर्वोच्च चयन संस्था की परीक्षा संचालित करने का टेंडर कैसे दिया गया.मामले पर बीजेपी झारखंड के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कि पूर्व चेयरमैन जेपीएससी की गिरफ्तारी की मांग की है।
वहीं,अब इस मामले में सियासत तेज हो गई है. झारखंड बीजेपी ने जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी की मांग की है. जबकि, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि सरकार प्रतिबद्ध है,जिससे भी पूछताछ की आवश्यकता होगी होनी चाहिए. जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी. हम बचाने वाले लोगों में नहीं है और फसाने वाले लोग भी नहीं है. यदि किसी ने गलत किया है तो उनको उसकी सजा मिलेगी. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा का कहना है कि जेपीएससी को लेकर सरकार गंभीर है जांच जारी है.





